फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four Girls Drown While Bathing in Noon River in Chaubepur, One Missing

कानपुर: चौबेपुर में नून नदी में नहाने गईं चार लड़कियां डूबीं, तीन को बचाया; 11 वर्षीय वर्षा की तलाश जारी

Fri, 28 Aug 2026 05:51 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 28 Aug 2026 05:51 PM IST
सार

Kanpur News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास नून नदी में बकरी चराने के दौरान नहाने गईं चार लड़कियां डूब गईं।

विज्ञापन
Four Girls Drown While Bathing in Noon River in Chaubepur, One Missing
बच्ची की तलाश में जुटे गोताखोर व पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

नदी में बच्चियों को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव शुरू किया और तीन लड़कियों को बाहर निकाल लिया। वहीं, 11 वर्षीय वर्षा का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुट गई। लोगों ने अपने स्तर से बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

विज्ञापन

सूचना पर चौबेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लापता बच्ची की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोर नदी में उतरकर वर्षा की तलाश कर रहे हैं। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रही है। बताया गया कि लड़कियां बकरी चराने के लिए नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान सभी नहाने के लिए नदी में उतर गईं। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वे अचानक गहरे हिस्से में चली गईं और डूबने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लड़कियों के बाहर निकलने के बाद उन्हें ग्रामीणों ने संभाला। वहीं वर्षा के लापता होने की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। परिजन नदी किनारे बच्ची के मिलने की आस लगाए बैठे हैं। पुलिस और गोताखोर लगातार नदी में तलाश अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed