{"_id":"6281f909f2254324af4e7584","slug":"four-friends-drowned-in-farrukhabad-who-went-to-bathe-in-the-ganges-the-sailor-saved-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: गंगा नहाने गए चार दोस्त डूबे, नाविक ने दो को बचाया, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: गंगा नहाने गए चार दोस्त डूबे, नाविक ने दो को बचाया, दो लापता
Mon, 16 May 2022 12:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 16 May 2022 12:44 PM IST
सार
कमालगंज थाना क्षेत्र में गंगा नहाने गए चार दोस्त गहरे पानी में डूब गए। एक नाविक ने दो को किशोरों को बचा लिया, जबकि दो लापता हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश करवा रही है।
विज्ञापन
सीएचसी कमालगंज में भर्ती सचिन और सनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार को गंगा में नहाने गए चार दोस्त गहरे पानी में डूब गए। उनमें से दो किशोरों को मौके पर मौजूद नाविक ने बचा लिया, जबकि दो लापता हैं। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और गोताखोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश करवा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव मनफूल नगला निवासी सचिन(14), सनी(17), मनीष(14) और पड़ोसी गांव अखमेलपुर गढ़िया निवासी शिवम (17) गंगा स्नान करने श्रृंगीरामपुर घाट पर गए थे।
विज्ञापन
सुबह करीब आठ बजे चारों दोस्त गहरे पानी में जाने से डूब गए। नाविक ने बताया कि कि सभी गंगा की बीच धारा में अचानक गहरे पानी में डूबने लगे, जिससे चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद नाविक ने सचिन और सनी को सुरक्षित निकाल लिया। वहीं, मनीष और शिवम को नहीं बचा सका। घटना की तत्काल सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद गोताखोरों बुलाए गए। दो लापता किशोरों की तलाश में गोताखोर जुटे हैं।