फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four eminent personalities of the district received Shobhana Samman

Kanpur News: जिले की चार विभूतियों को मिला शोभना सम्मान

Mon, 28 Apr 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Four eminent personalities of the district received Shobhana Samman
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए रश्मि यादव एवं डॉ. कैलाश चंद्र यादव ।  - फोटो : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए रश्मि यादव एवं डॉ. कैलाश चंद्र यादव ।
इटावा। कई प्रदेशों में रहकर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को शोभना वेलफेयर सोसाइटी ने रविवार को नई दिल्ली में शोभना सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर व्यंगकार सुमित प्रताप सिंह की पुस्तक भैंसिया संग सेल्फी का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी निदेशालय के सहायक निदेशक व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दीपक पांडेय ने किया। समारोह में इटावा के राहुल तोमर को शूटिंग कोच के क्षेत्र में, जिले के ही शरद तिवारी को समाजसेवा के क्षेत्र में व रश्मि यादव एवं डॉ. कैलाश चंद्र यादव को संयुक्त रूप से शिक्षा के क्षेत्र में शोभना सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही घुगुती जागर टीम को कला के क्षेत्र में, मंजू लता लाकड़ा को नर्सिंग सेवा व डॉ. नूतन पांडेय को साहित्य के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सनी गुप्ता को क्रिकेट कोच, संजय सिंह चौहान को बॉक्सिंग कोच और सचिन गौर को निर्देशन के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से विनोद कुमार सिंह को पुलिस सेवा के क्षेत्र में, लक्ष्मी जोशी को समाजसेवा के क्षेत्र में, नागेश दुबे को पत्रकारिता के क्षेत्र में, डॉ. केएस काजल को सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में, विकास कुमार पासवान को किक बॉक्सिंग कोचिंग के क्षेत्र में, आदित्य भारद्वाज को युवा पत्रकारिता के क्षेत्र में, राणा बृजेश प्रताप सिंह को विधि सेवा के क्षेत्र में व वेद प्रकाश शास्त्री को समाजसेवा के क्षेत्र में शोभना सम्मान से विभूषित किया गया। कार्यक्रम का आयेाजन सोसाइटी सरंक्षक सुरेश सिंह तोमर के सानिध्य में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed