फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four died in two days due to fever in Jot village

जोत गांव में बुखार से दो दिन में चार की मौत

Tue, 18 May 2021 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Four died in two days due to fever in Jot village
रसूलाबाद। ब्लॉक के जोत गांव में दो दिन के भीतर बुखार से चार लोगों की मौत हो गई। गांव में अन्य कई लोग बीमार चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के जोत गांव में रहने वाले मंटुल भदौरिया (38) दिल्ली में रहकर कोचिंग करता है। लॉकडाउन के चलते वह गांव आ गया था। इसी प्रकार शिवा (30) शिमला से लौटकर गांव आ गया। रविवार को अचानक बुखार के बाद दोनों की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन उन्हें जब तक अस्पताल ले जाते तब तक दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं गांव के अनीस अहमद (48) की भी तेज बुखार के बाद मौत हो गई। गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक हरिशंकर अवस्थी (66) की शनिवार को बुखार आने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जाते इससे पहले उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में काफी लोग बुखार से बीमार भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को बीमारी की जानकारी दे दी गई है। अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर लोगों की जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed