{"_id":"69a0a996a52e6cad0e0e2ce5","slug":"four-day-old-body-of-a-youth-found-in-a-pit-yet-to-be-identified-kanpur-news-c-220-1-akb1007-139015-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गड्ढे में मिला युवक का चार दिन पुराना शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गड्ढे में मिला युवक का चार दिन पुराना शव, शिनाख्त नहीं
Fri, 27 Feb 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के हरिकिशनपुर गांव के सामने राम गंगा नहर पटरी के दूसरी तरफ गड्ढे में गुरुवार को एक युवक का कई दिन पुराना शव पड़ा मिला। लोगों ने अनहोनी की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर शिनाख्त करवाने के प्रयास किए मगर सफलता नहीं मिली।
हरिकिशन पुर के किसानों ने रामगंगा नहर पटरी के किनारे गड्ढे में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इधर शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसान कल्लू यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत पर जा रहे थे। तभी गांव के निर्मल सिंह के खेत के सामने गड्ढे में युवक का शव पड़ा दिखा।
मौके पर पहुंचे भाऊपुर चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने शव को गड्ढे से निकलवाने के साथ आस-पास के लोगों के शिनाख्त करवाने के प्रयास किए मगर शव सड़ जाने की वजह से पहचान नहीं हो सकी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक ने हरी टीशर्ट, आसमानी बनियाइन व नेकर पहने हुए है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष मालूम पड़ रही है। शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को मॉर्चरी में रखवाया गया है। शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।