फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four-Day Bank Strike in September, Banking Services to Remain Affected for Eight Days

कानपुर: सितंबर में चार दिवसीय बैंक हड़ताल, आठ दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं; पहले निपटा लें जरूरी काम

Fri, 04 Sep 2026 09:54 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2026 09:54 PM IST
सार

Kanpur News: सितंबर में लगातार छुट्टियों और बैंक यूनियनों की प्रस्तावित चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं आठ दिन प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी आर्थिक काम करने वाले लोगों को पहले से अपने लेनदेन और अन्य जरूरी कार्य निपटा लेने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Four-Day Bank Strike in September, Banking Services to Remain Affected for Eight Days
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और भेदभावपूर्ण प्रदर्शनबद्ध प्रोत्साहन योजना के विरोध में 11, 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है। पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल सोनकर ने बताया कि भारतीय बैंक संघ के साथ हुए समझौते के अनुसार पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू होने के बाद कर्मचारियों को प्रतिदिन 40 मिनट अधिक काम करना होगा। इसके बावजूद व्यवस्था लागू करने में हठधर्मिता बरती जा रही है। इसी के विरोध में बैंक यूनियनों ने चरणबद्ध तरीके से हड़ताल का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंक बंद

हड़ताल के पहले चरण में 11 सितंबर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। इससे बैंक शाखाओं में प्रत्यक्ष रूप से होने वाले जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 से 30 सितंबर तक पांच दिन प्रभावित

सितंबर के दूसरे चरण में 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन हड़ताल प्रस्तावित है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। ऐसे में 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है।

विज्ञापन

26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

बैंक यूनियनों ने मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी है। सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर बैंकिंबैंक बंद रहने के दौरान शाखा से जुड़े जरूरी कामों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खाताधारकों के लिए जरूरी नकद निकासी, चेक, बैंक दस्तावेज और अन्य आर्थिक कार्य समय रहते निपटाना बेहतर रहेगा।ग क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed