{"_id":"6942ff75e6f63e14ab0b6c17","slug":"four-complaints-were-received-before-the-state-womens-commission-investigation-was-handed-over-kanpur-news-c-220-1-akb1002-135550-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राज्य महिला आयोग के सामने आयी चार शिकायतें, सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राज्य महिला आयोग के सामने आयी चार शिकायतें, सौंपी जांच
Thu, 18 Dec 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती सर्किट हाउस में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने महिला मामलों की जनसुनवाई की। महिला उत्पीड़न संबंधी चार शिकायतें रहीं। आयोग की सदस्य ने सभी प्रकरणों में जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से संचालित योजनाओं पर चर्चा की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम कराने को कहा। उन्होंने एसीएमओ को बालिकाओं के जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसमें देरी हुई तो योजनाओं से बालिकाओं को जोड़ने में समस्या होगी।
यहां जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिलापूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील, उपायुक्त स्वतः रोजगार गंगाराम, बाल विकास परियोजना अधिकारी आरबी सिंह, सहायक श्रमायुक्त रामअशीष, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, थानाध्यक्ष महिला थाना, हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा, वन स्टाप सेंटर मैनेजर रहीं।
विज्ञापन
इसके बाद राज्य महिला आयोग सदस्य ने जिला कारागार में महिला बंदीगृह का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से वार्ता की गई।जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि महिला बंदियों से खाना बनवाया जाए। साथ ही प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने ब्लॉक मैथा सभागार में जन चौपाल की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व समूह की महिलाओं को छोटी बचत करके आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।