फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four children left home without informing to visit Firozabad

घूमने की खौफनाक प्लानिंग: मजदूरी की, बैट बेचा फिर घर से भागे कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले चार बच्चे

Thu, 14 Mar 2024 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Mar 2024 08:18 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 5वीं कक्षा के चार बच्चे परिजनों को बिना बताए ट्रक से फिरोजाबाद निकल गए। वहां पहुंचकर चाऊमीन खाई और 

विज्ञापन
Four children left home without informing to visit Firozabad
बच्चों से जानकारी करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों की मनोदशा पर आधारित हैरान कर देने वाली एक घटना औरैया जिले से सामने आई है। अजीतमल क्षेत्र के गांंव मुड़ैना रूप सहाय में कक्षा-5 में पढ़ने वाले चार बच्चे एक साथ घर से बिना बताए छह मार्च को ट्रक से फिरोजाबाद निकल जाते हैं। वहां जाने के लिए चारों दोस्तों में एक ने अपनी गेंद व बल्ला बेचकर व एक छात्र ने आलू की खोदाई से मिले रुपयों जोड़े। फिरोजाबाद पहुंचने पर चारों दोस्तों ने जैन मंदिर के पास पहले बिस्कुट खाए और उसके बाद चाऊमीन का मजा लिया। इधर परिजन बच्चाें के लापता होने के बाद उनकी खोजबीन में जुट गए। पुलिस को भी बच्चों के लापता होने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस भी उनकी खोजबीन में जुट गई। इधर दूसरे दिन बच्चे वापस घर लौट आए तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


अजीतमल के मुड़ैना रूप सहाय निवासी शंकर, अरुण, ऋतिक व अभिषेक कक्षा-5 में गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में एक साथ पड़ते हैं। 6 मार्च को चारों बच्चों ने घूमने की प्लानिंग की। स्कूल की छुट्टी होने के बाद चारों बच्चे नेशनल हाईवे के अनंतराम टोल प्लाजा पर पहुंचे। जहां पर बच्चों ने एक ट्रक से फिरोजाबाद जाने के लिए कहा तो ट्रक ड्राइवर ने चारों बच्चों को फिरोजाबाद पहुंचा दिया। जैन मंदिर के पास चारों बच्चे उतर गए।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जाने की जानकारी बच्चों ने घर पर नहीं दी। जिससे परिजन परेशान हो गए। परिजन बच्चों की तलाश कर रहे थे, न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी तलाश कर रही थी। बच्चे सात मार्च की सुबह वापस घर लौट आए। जहां परिजनों को अपनी कहानी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जुटाए रूपये
बच्चों के द्वारा आलू की बिनाई करके चार सौ रुपये जुटाए गए थे। शंकर ने अपने क्रिकेट बल्ले को 100 रुपये में बेच दिया था। इसके अलावा आलू की खोदाई से मिले चार सौ रुपये समेत 500 रुपये लेकर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे अनंतराम टोल प्लाजा नेशनल हाईवे पर पहुंचे। वहां पर एक ट्रक पर बैठ कर फिरोजाबाद गए। ट्रक वाले ने बच्चों को जैन मंदिर के पास उतार दिया। बच्चों ने वहां पर पहले बिस्किट खाए उसके बाद चाऊमीन खाई। फिर बच्चे देर रात फिरोजाबाद से बस में बैठकर इटावा पहुंचे। जहां पर बस में चारों बच्चों से 100 रुपये किराया लिया गया। उसके बाद बस बदल कर अनंतराम के लिए आए। जहां पर 100 रुपए किराया लिया गया। वहीं शंकर ने बताया कि उसने साथियों के साथ मिलकर घूमने की प्लानिंग की थी। जिसके लिए पैसा एकत्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed