फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four booked for abetment of suicide, husband arrested

Kanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने का चार पर मुकदमा, पति गिरफ्तार

Fri, 10 May 2024 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four booked for abetment of suicide, husband arrested
बकेवर। आठ मई को महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

औरैया जिले के थाना व गांव अयाना निवासी मदन गोपाल ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया था कि उसने पुत्री प्रियंका (28) की शादी बकेवर के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी हरेंद्र कुमार दोहरे से आठ साल पहले की थी। पुत्री के दो बच्चे आयुष (4) व रिया (6) हैं। आरोप है कि करीब दो साल से हरेंद्र के किसी महिला से संबंध हो गए थे। जिस कारण हरेंद्र प्रियंका के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी प्रियंका ने उन्हें दी थी। इसी के चलते पिता प्रियंका को बीते मार्च माह में अपने साथ घर ले आए थे। कुछ दिन बाद हरेंद्र अपनी मां व एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर उनके घर आया था। जहां पंचायत के बाद प्रियंका को अपने साथ घर ले गया था। रजामंदी होने के बाद भी ससुराल मं प्रियंका के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। बीती 10 अप्रैल को प्रियंका ने यूपी 112 पुलिस से शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मई को प्रियंका ने उत्पीड़न के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पति, ससुर अयोध्या प्रसाद, सास जयंती देवी व हिमांशु उर्फ छोटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पति हरेंद्र कुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed