फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four bike riders injured in road accidents, one serious

Kanpur News: सड़क हादसों में बाइक सवार चार घायल, एक गंभीर

Sat, 06 Jul 2024 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Four bike riders injured in road accidents, one serious
बकेवर/जसवंतनगर। तीन अलग-अलग हादसों में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन

इकदिल निवासी बबलू कठेरिया शनिवार सुबह बाइक से मजदूरी के लिए लखना जा रहे थे। उनके साथ सत्येन्द्र निवासी वीरपुर थाना अछल्दा औरैया भी सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर भरथना ओवरब्रिज के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों मजदूर हाईवे पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल भिजवाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में आशीष कुमार उर्फ कल्लू पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम शाला थाना बकेवर शनिवार दोपहर बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा में पोस्ट ऑफिस के सामने वैन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर एंबुलेंस कर्मी कुलदीप ने बताया कि जसवंतनगर क्षेत्र के जारीखेड़ा निवासी प्रवीन कुमार का पुत्र पंकज (22) घर से बाइक लेकर हाईवे से होता हुआ आगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही खेड़ा धौलपुर फ्लाई ओवर से आगे पहुंचता तभी हाईवे पर उल्टी साइड से आ रहे एक लोडर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन उसे आगरा के निजी अस्पताल में रेफर करा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed