फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four arrested with indigenous liquor, 80 quarters recovered

Kanpur News: देसी शराब के साथ चार गिरफ्तार, 80 क्वार्टर बरामद

Mon, 17 Nov 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with indigenous liquor, 80 quarters recovered
भरथना। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को अलग-अलग स्थानों से अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल देसी शराब के 80 क्वार्टर बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है। कस्बा चौकी प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सरैया गांव मार्ग पर चेकिंग के दौरान विपिन कुमार निवासी सरैया, भरथना को 20 पौवा देशी शराब के साथ पकड़ा गया। एसआई भगवान सिंह के अनुसार पक्का ताल के पास देर रात करीब 12 बजे दीपक कुमार निवासी मड़ेला को 20 पौवा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। एसआई ब्रजनंदन सिंह ने बताया कि नगला प्रान के पास रविवार की शाम चेकिंग में अकरम अली निवासी ऊमरसेंडा को 20 क्वार्टर देसी शराब के साथ पकड़ा गया। एसआई इद्दु हसन ने बताया कि ढुलबजा तिराहा के पास विपिन कुमार निवासी रौरा, भरथना को 20 क्वार्टर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed