फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four arrested with fake currency in auraiya

औरैया: एक लाख 61 हजार आठ सौ रुपये के जाली नोट पकड़े, चार गिरफ्तार, नोट छापने वाला प्रिंटर बरामद

Mon, 24 Aug 2020 01:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Aug 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with fake currency in auraiya
नकली करेंसी के साथ चार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात मोहल्ला बनारसीदास स्थित एक मकान से नकली करेंसी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से एक लाख 61 हजार आठ सौ रुपये व नकली नोट छापने का सामान बरामद किया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने शनिवार की रात लगभग तीन बजे मोहल्ला बनारसीदास में शांति देवी के किराए के मकान पर छापा मारा। मौके से धर्मेंद्र राजपूत पुत्र स्व.बृजलाल राजपूत निवासी मोहल्ला गूंज कस्बा ऊमरी थाना रामपुरा तहसील माधौगढ़ जिला जालौन, मोहम्मद शहंशाह पठान पुत्र स्व.मोहम्मद शफी पठान निवासी जेसीज चौराहा औरैया, समीर खान पुत्र अल्ताफ पठान निवासी इमली टोला लखना थाना बकेवर जिला इटावा व मोहम्मद कैफी अहमद पुत्र रहीश अहमद निवासी सत्ती तालाब तकिया औरैया को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से एक लाख 61 हजार आठ सौ रुपये के नकली नोट बरामद किए। इसमें दो हजार के 49, पांच सौ के 91, दो सौ के 52, सौ के 69 तथा पचास के 20 नोट हैं। पुलिस ने मौके से नकली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर, कागज व अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी शातिर अपराधी हैं। इनमें धर्मेंद्र गैंग का सरगना है। धर्मेंद्र लॉकडाउन के पहले दिल्ली व फरीदाबाद से यह काम सीख कर आया था। मुनाफा के लोभ में अन्य तीन लोग भी उसके साथ जुड़ गए।

सीओ सिटी ने बताया कि यह लोग नकली नोटों को पेट्रोल पंप व शराब के ठेके के अलावा भीड़ भाड़ वाले इलाकों में चलाते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में स्वॉट टीम के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार, एसआई जितेंद्र सिंह, सिपाही सुधीर भदौरिया, भारत सिंह, अजय सिंह, सर्विलांस सेल के धर्मेंद्र कुमार, मनीष कुमार व  राजेश मिश्रा के अलावा कोतवाली टीम के एसआई प्रकाश सिंह, एसआई सुधीर कुमार, एसआई प्रवेंद्र कुमार, सिपाही अंकुर कुमार, विजय कांत, पुनीत कुमार, विपिन कुमार व अवधेश अवस्थी शामिल रहे।

एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला
नकली नोट समेत पकड़े गए चार आरोपियों में समीर खान के कोरोना पॉजिटिव निकला। इस पर पकड़ने गई पुलिस व स्वॉट टीम में हड़कंप मच गया। उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पकड़ने वाली टीम के पुलिस कर्मियों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed