फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four arms licenses of three people including Rizwan canceled, absconding gangster PA arrested in arson case

Irfan Solanki: रिजवान समेत तीन लोगों के चार शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आगजनी प्रकरण में फरार गैंगस्टर PA गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 02:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Dec 2023 02:57 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के घर हुई आगजनी मामले में फरार सपा विधायक के गैंगस्टर पीए शकील चिकना को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Four arms licenses of three people including Rizwan canceled, absconding gangster PA arrested in arson case
irfan solanki and rizwan solanki - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जिलाधिकारी कोर्ट ने गुरुवार को विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी समेत तीन लोगों के चार शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। विधायक इरफान सोलंकी के साथ-साथ उनके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विधायक के भाई डिफेंस कॉलोनी निवासी रिजवान सोलंकी के पास रिवाल्वर और डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस था।

विज्ञापन

इनके खिलाफ हत्या का प्रयास, आगजनी, रंगदारी, बलवा, तोड़फोड़ और जमीन कब्जाने के मामले दर्ज हैं।  जाजमऊ पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने छह सितंबर 2023 को रिजवान सोलंकी के दोनों लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किया था। लेकिन रिजवान की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर डीएम ने दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए।
विज्ञापन

वहीं, 37वीं वाहिनी पीएसी से सेवानिवृत्त सिपाही कृष्णानगर निवासी शैलेंद्र सिंह पर भी विवादित जमीन के कब्जे को लेकर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पर शैलेंद्र की राइफल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। इसी तरह, ब्रह्मनगर निवासी अजय प्रताप के खिलाफ चकेरी और नजीराबाद थाने में मुकदमे दर्ज हुए थे। डीएम कोर्ट ने इनका रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगजनी के वक्त मौके पर मौजूद इरफान का फरार गैंगस्टर पीए गिरफ्तार
वहीं, जाजमऊ पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के घर हुई आगजनी मामले में फरार सपा विधायक के गैंगस्टर पीए शकील चिकना को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी आगजनी के वक्त इरफान सोलंकी और उनके गैंगस्टर साथियों संग मौके पर मौजूद था। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था।

घटना में विवेचना के दौरान पुलिस ने बनाया था आरोपी
आरोप है कि सात सितंबर 2022 को सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी ने अपने गुर्गाें संग मिलकर जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के प्लाॅट पर कब्जा करने के लिए आग लगा दी थी। मामले में पीड़िता ने सपा विधायक, उनके भाई रिजवान सहित 20 लोगों के खिलाफ आठ सितंबर को जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में शौकत अली, पूर्व पार्षद मुरसलीन उर्फ भोलू, मोहम्मद दारफी, इजराइल आटे वाला, अज्जन, अनूप यादव, विधायक का पीए हीरामन का पुरवा निवासी शकील चिकना समेत अन्य नाम सामने आए थे।

शकील चिकना चल रहा था फरार
सपा विधायक महराजगंज जेल में बंद हैं। वहीं शकील चिकना फरार चल रहा था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि विधायक का शकील चिकना शातिर किस्म का अपराधी है। वह विधायक के ही साथ रहता था। उनके हर काम में बराबर का भागीदार था। नजीर फातिमा के घर आगजनी से पहले इजराइल आटे वाले के घर पर हुई मीटिंग में भी शामिल था। यहां पर पूरी रणनीति बनी थी कि आगजनी के वक्त कोई मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। किसका क्या काम रहेगा।

वर्ष 1984 में रखा था जरायम की दुनिया में कदम
विधायक के पीए शकील चिकना के खिलाफ जाजमऊ, अनवरगंज, बेकनगंज, कर्नलगंज, बजरिया थाने में हत्या, हत्या का प्रयास समेत 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने में तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार वर्ष 1984 में अनवरगंज व बेकनगंज पुलिस ने उसे सबसे पहले अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद वर्ष 1985 में शकील के खिलाफ बेकनगंज में जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वर्ष 1986 में उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वर्ष 1989 व 1992 में बेकनगंज थाने से उसके खिलाफ गैंगस्टर फिर यूपी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद वह लगातार अपराध करता रहा।

संभालता था विधायक का कार्यलय
इंस्पेक्टर जाजमऊ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शकील चिकना विधायक का खास गुर्गा है। वह रिजवी रोड स्थित विधायक के कार्यालय का कार्यभार देखता था। कार्यालय में रखे पैड व मुहर का प्रयोग वह लेटर लिखने के लिए करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed