फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four accused of beating a constable and tearing his uniform were sent to jail.

Kanpur News: सिपाही की पिटाई व वर्दी फाड़ने के चार आरोपी भेजे गए जेल

Thu, 30 Oct 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four accused of beating a constable and tearing his uniform were sent to jail.
औरैया। अछल्दा के गांव डुहल्ला में हेड कांस्टेबल की पिटाई व वर्दी फाड़ने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया। जबकि तीन पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। वहीं जिस झगड़े की सूचना पर सिपाही गांव गए थे उस मामले में भी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना अछल्दा में चीता मोबाइल में तैनात हेड कांस्टेबल कमलेश और कांस्टेबल अश्वनी बुधवार को गांव डुहल्ला एक झगड़े की सूचना पर गए थे। वहां गांव निवासी मोहित कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार, ज्ञानचंद्र व तीन अज्ञात के साथ गांव के शिवम के साथ झगड़ा कर रहे थे। समझाने पर आरोपियों ने पहले पुलिस से अभद्रता की और कमलेश पर हमला कर दिया। कुछ लोगों ने दूसरे अश्वनी को भी दौ़ड़ा लिया। उसने किसी तरह जान बचाई और थाने में हमले की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में दबिश देकर सिपाही की पिटाई करने वाले मोहित कुमार, विकास कुमार, आशीष कुमार, ज्ञानचंद्र व सहयोग करने वाले गांव के बेटू, आशू, गोविंद को भी पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मोहित कुमार, विकास कुमार, आशीष कुमार, ज्ञानचंद्र को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बेटू, आशू, गोविंद का शांतिभंग में चालान किया गया है। अन्य की पहचान कर दबिश दी जा रही है। गांव शिवम के साथ की गई पिटाई के मामले में भी अभिषेक, विकास, ज्ञानचंद्र पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पुलिस कर रही वीडियो से पहचान
गांव डुहल्ला में सिपाही की पिटाई के दौरान गांव के कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया था। अब पुलिस उन वीडियो से अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। साथ ही जिन आरोपियों की पहचान हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed