फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Foul-smelling yellow water coming out of the tap in Keshav Nagar

Kanpur News: केशव नगर में टोटी से निकल रहा दुर्गंध युक्त पीला पानी

Wed, 06 May 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 06 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Foul-smelling yellow water coming out of the tap in Keshav Nagar
रनियां (कानपुर देहात)। केशव नगर में मंगलवार सुबह जलापूर्ति हुई तो टोटियों से पीला दुर्गंध युक्त पानी निकलने लगा। जिम्मेदारों को दिखाने के लिए लोगों ने बोतल में पानी भरकर रख लिया। खानचंद्रपुर की तरह पीला पानी आने से लोगों को क्रोमियम युक्त पानी आने की चिंता सताने लगी है। इधर नगर पंचायत को जानकारी देने के बाद भी जांच के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इसको लेकर लोगों में नाराजगी रही।
विज्ञापन

रनियां में टंकी से जलापूर्ति होती है। केशव नगर के घरों में टोटी से पीला पानी आने की शिकायत नगर पंचायत में सोमवार को की गई थी। ईओ ने टोटी से पीला पानी आने की वजह लीकेज बताई थी। इसके बाद मंगलवार को भी नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पानी नमूना संकलित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने की जरूरत नहीं समझी गई। निकाय का कोई जलकल कर्मी प्रभावित घरों में जानकारी करने भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इधर मंगलवार सुबह 6.30 बजे जलापूर्ति हुई तो टोटी खोलते ही पीला पानी आने लगा। इस पर कुछ लोगों ने बोतल में पीला पानी भर लिया। लोगों का कहना है कि पीला पानी दुर्गंधयुक्त है। शुरुआत में काफी देर तक पीला पानी आता है। करीब 15 मिनट बाद पानी साफ होता है। इधर दूषित पानी की आशंका को लेकर लोग इसे इस्तेमाल करने में कतराने लगे हैं। बता दें कि खानचंद्रपुर में दो दशक से अधिक समय तक करीब 96 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप रहा है। यह जहरीला तत्व भूजल में घुल गया है। दूसरे स्ट्रेटा (गहराई) तक लगे हैंडपंपों से पीला पानी निकलने की बात सामने आ चुकी है। इस पर इंडिया मार्का हैंडपंप बंद करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
फोटो- 12 दीपू सिंह गौर।
फोटो-13 चांद तारा।
फोटो-14 जाकिर।
बोले लोग नहीं आया कोई जलकल कर्मी
टोटी से निकल रहे पीले पानी में बदबू भी है। यह पीने योग्य कतई नहीं है। अब तक कोई जलकल कर्मी नहीं आया है। - जाकिर।
................
बदबूदार पानी काफी समय से आ रहा है। ऐसे में सबमर्सिबल का पानी पीने में प्रयोग कर रहे हैं। टोटी के पानी का प्रयोग कपड़े धोने या फिर शौचालय में कर रहे हैं। - चांदतारा।

.............
पानी में कभी काई भी आती है। अब पीला पानी में बदबू आ रही है। यह पानी घरेलू कार्यों में उपयोग किया जा रहा है। - दीपू सिंह गौर
................
किसी ने शिकायत नहीं की है, एहतियातन पानी की जांच कराएंगे
लीकेज से पीला पानी आने की आशंका है। किसी ने शिकायत नहीं की है। खबर छपने पर जानकारी हुई है। एहतियातन पानी की जांच कराई जाएगी। - मनीष राय ईओ रनियां
..................
रनियां के केशव नगर में टोटी से पीला व दुर्गंध युक्त पानी निकलने की बात पता चली है। स्वच्छ भारत मिशन की टीम आने से निकाय प्रशासन की व्यस्तता रही है। रनियां ईओ को टोटी से निकल रहे पीले पानी का नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। - दिग्विजय सिंह, एडीएम न्यायिक/प्रभारी अधिकारी निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed