फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   forty kg silver recovered from car during vehicle checking

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से बरामद की 40 किलो चांदी

Wed, 18 Jul 2018 08:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Jul 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
forty kg silver recovered from car during vehicle checking
डेमो पिक
यूपी के कानपुर देहात जिले में भोगनीपुर कोतवाली चौराहा पर बीते मंगलवार की रात वाहन चेकिंग में पुलिस ने एक कार से 40 किलो चांदी बरामद की है। कार सवार तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसकी जांच वाणिज्यकर अधिकारी की सुपुर्दगी में दी गई है। इधर, कोतवाली में चांदी बरामदगी व तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन



कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि स्कूल से बच्चों के लापता होने के संबंध में बीते मंगलवार की रात वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। तभी घाटमपुर की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही कार चालक ने स्पीड बढ़ा दी। आशंका होने एसआई रामजीत सिंह ने फोर्स लगाकर रोक लिया। जांच करने पर 20 पैकेट में चांदी पैक दिखी। उसमे सवार लोगों से पूछा गया तो उन्होंने पहले बताने में हीलाहवाली की, इसके बाद वह स्वयं को सराफा व्यवसायी बताने लगे। 
विज्ञापन



पुलिस पकड़े गए तीनों को कार सहित कोतवाली ले आई। जहां कार सवार लोगों ने अपने नाम हमीरपुर के अमन शहीद यज्ञशाला निवासी नीरज सोनी और चंद्रप्रकाश बताया। जबकि, तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम पता  बांदा थाना के खपतिहा कला निवासी जगत सिंह सोनी बताया। पूछताछ में पुलिस को चांदी हमीरपुर से आगरा लेकर जाने की बात बताई। जिसकी सूचना वाणिज्य कर अधिकारी को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वाणिज्यकर अधिकारी बाबर अली ने चांदी की तौल कराई तो वह 39किलो 900 ग्राम निकली। जांच के लिए वह तीनों लोगों को अपनी सुपुर्दगी में ले गए हैं। कोतवाली में सिर्फ चांदी बरामदगी और तीन लोगों सहित रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाणिज्यकर अधिकारी की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed