{"_id":"5bb8b640867a5568651845a4","slug":"former-village-head-seeking-for-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साहब मुझे बचाओ, वो लोग गोली मार देने की धमकी दे रहे हैं', पूर्व प्रधान ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'साहब मुझे बचाओ, वो लोग गोली मार देने की धमकी दे रहे हैं', पूर्व प्रधान ने लगाई न्याय की गुहार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में प्रेमपुर निवासी पूर्व प्रधान शनिवार की दोपहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि साहब मुझे बचा लीजिए, वह लोग गोली मार देने की धमकी दे रहे हैं।
छिबरामऊ में प्रेमपुर निवासी पूर्व प्रधान सुरेशचंद्र पाल ने एसपी को सौंपे पत्र में कहा है कि उनकी प्रेमपुर बाजार में खाद व बीज की दुकान है। 28 दिसंबर को विक्रम सिंह व डालूपुर निवासी अक्षय, आकाश, गौतम आदि ने दुकान में घुसकर मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद डालूपुर निवासी अभिषेक ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाया।
दोनों मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच कन्नौज ने की। उसके लिखाए मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की गई है। अभिषेक का लिखाया मुकदमा खारिज कर उसके खिलाफ 182 की कार्रवाई हुई। वह वृद्ध है। घर पर अकेला रहता है। यह लोग मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाने के लिए साजिश रच रहे हैं। पूर्व प्रधान ने बताया कि आज वह कोतवाली में शिकायत करने आ रहा था। तब भी इन लोगों ने रास्ते में घेरकर गोली मारने की धमकी दी। पूर्व प्रधान ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।