{"_id":"5a43d6ba4f1c1b96368b7085","slug":"former-sarpanch-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की गोली मारकर सरेशाम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान की गोली मारकर सरेशाम हत्या
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान पर तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। देर रात तक तहरीर न मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। वह दो साल पूर्व गैर इरादतन हत्या के मामले में जेल जा चुका था। इसके अलावा दूसरे मामले में चुनावी रंजिश में चार वर्ष पूर्व भी पूर्व प्रधान को गोली मारकर घायल कर दिया गया था लेकिन मौजूदा घटना दो वर्ष पूर्व हुई हत्या से जोड़ी जा रही है।
घटना कमासिन थाना क्षेत्र के सांड़ासानी गांव की है। बुधवार को देर शाम करीब 7 बजे पूर्व प्रधान रमेशचंद्र शुक्ला (45) पुत्र राधेश्याम कमासिन से टेंपो पर गांव लौट था। टेंपो से उतर कर घर की तरफ जाते समय रास्ते में मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे कई लोगों ने तमंचे से ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। रमेशचंद्र को कई गोलियां लगीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। हत्यारे फरार हो गए। यूपी-100 और थानाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। शव देर रात कमासिन पीएचसी में लाया गया। यहां परिजनों और मृतक के परिचितों की भीड़ जुट गई।
मृतक के पिता ने बताया गया है कि करीब दो साल पूर्व गांव के कुछ लोगों से मारपीट हो गई थी जिसमें विपक्ष के जय सिंह उर्फ पिलरी घायल हो गया था। कुछ दिनों बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस पर रमेशचंद्र जो उस समय ग्राम प्रधान था, समेत दो लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या धारा 304 ए की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रमेशचंद्र को चार माह जेल में रहना पड़ा था। बाद में जमानत पर रिहा हुआ था। पिता के मुताबिक इसी रंजिश में जय सिंह के भाइयों ने यह घटना अंजाम दी है। उधर, थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि मौके पर तहकीकात की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पिता के मुताबिक 4 वर्ष पूर्व ग्राम प्रधानी की रंजिश में भी रमेशचंद्र को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया गया था।