फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former Railbazar SO is trapped in three more cases decision can also come in sexual harassment case

Kanpur: तीन और मामलों में भी फंसी है पूर्व रेलबाजार एसओ की गर्दन, यौन उत्पीड़न के मामले में भी आ सकता है फैसला

Fri, 27 Dec 2024 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Dec 2024 10:53 AM IST
सार

Kanpur News: चोरी के जेवर बेचने के जिस मामले में विजय दर्शन फंसे हैं, उस मामले में बर्रा थाना प्रभारी की गर्दन भी फंसी हुई है। आरोप है कि उन्होंने तीन दिन तक चोर को थाने में बैठाए रखा। साथ ही उन्हें रेलबाजार थाना प्रभारी के जेवर बेचने का पता भी चल गया, लेकिन न तो उन्होंने इसकी सूचना अफसरों को दी, न ही चोर की लिखापढ़ी की।

विज्ञापन
Former Railbazar SO is trapped in three more cases decision can also come in sexual harassment case
पूर्व एसओ रेलबाजार विजय दर्शन शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चोरी का सोना बेचने मामले में दोषी पाए जाने के बाद भी पूर्व एसओ रेलबाजार विजय दर्शन शर्मा की मुश्किलें अभी और बढ़ना बाकी है। कारण, विजय के खिलाफ तीन और मामलों में विभागीय जांच चल रही हैं। इनमें एक मामला महिला कांस्टेबल के यौन शोषण से जुड़ा है। वहीं, दो मामले निलंबन के बाद पुलिस लाइन में हाजिर न होने और थाने की जनरल डायरी को सोशल मीडिया पर वायरल करने से जुड़े हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया था कि पूर्व एसओ जानबूझकर उसकी रात में ड्यूटी लगाता था। उसका उत्पीड़न करता था। आरोप सामने आने पर एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने जांच के आदेश दिए थे। मामले की जांच यौन उत्पीड़न निवारण समिति कर रही है। थाने के पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। महिला कांस्टेबल के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। माना जा रहा है कि जांच अंतिम दौर में है। इस मामले में जल्द ही फैसला आ सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

जनरल डायरी के पन्नों को वायरल कर दिया था
वहीं, चोरी का माल बेचने के आरोप में निलंबित होने के बाद पुलिस लाइन में आमद कराने की बजाय विजय लापता हो गा था। इस मामले में भी लाइन में उसके खिलाफ रपट डालकर विभागीय जांच के आदेश दिए गए। साथ ही उसने खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए थाने की जनरल डायरी के पन्नों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस मामले में भी उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। सूत्रों का कहना है कि सभी मामलों में विजय के खिलाफ जांच अधिकारियों के पास ठोस सबूत हैं। ऐसे में उसे तीनों मामलों में राहत मिलना मुश्किल है।

विज्ञापन

बर्रा पुलिस ने पकड़ा चोर तो खुला मामला
रेल बाजार थाना प्रभारी रहे विजय दर्शन शर्मा और उनकी टीम के चोरी के सोने के जेवर बेचने का खुलासा तब हुआ जब बर्रा पुलिस ने मामले में एक चोर को पकड़ा। चोर ने पूछताछ में बताया कि जेवर के साथ उसे विजय दर्शन ने पकड़ लिया था, लेकिन एक लाख रुपये और चोरी का माल लेकर छोड़ दिया। इसके बाद जिस सराफा कारोबारी की दुकान पर चोर माल बेचने गया था, उसी दुकान पर विजय ने जेवर बेचकर पैसे ले लिए। इसी के बाद विजय दर्शन और उसकी पूरी टीम के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए।

विज्ञापन

गड़बड़ी पकड़ी, पर नहीं दी उच्चाधिकारियों को जानकारी
चोरी के जेवर बेचने के जिस मामले में विजय दर्शन फंसे हैं, उस मामले में बर्रा थाना प्रभारी की गर्दन भी फंसी हुई है। आरोप है कि उन्होंने तीन दिन तक चोर को थाने में बैठाए रखा। साथ ही उन्हें रेलबाजार थाना प्रभारी के जेवर बेचने का पता भी चल गया, लेकिन न तो उन्होंने इसकी सूचना अफसरों को दी, न ही चोर की लिखापढ़ी की। एसीपी नौबस्ता उनकी भूमिका और कार्यशैली की जांच कर रहे हैं।

ये खुला था खेल
सोशल मीडिया पर चोरों से बरामद जेवर बेचे जाने की सूचना वायरल होने पर एसीपी कैंट ने जांच की। पता चला कि बर्रा थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने शिक्षिका के घर चोरी के मामले में रामाश्रयनगर निवासी सुनील उर्फ पुछकटी को हिरासत में लिया था। सुनील जेवर बेचने रेलबाजार के एक सराफा कारोबारी के पास पहुंचा तो कारोबारी ने एसओ रेलबाजार के कारखास आमिल हाफिज को बता दिया। विजय दर्शन ने जेवर और एक लाख रुपये लेकर चोर को छोड़ दिया। जांच में यह भी पता चला कि बर्रा एसओ तबीयत बिगड़ने पर चोर को अस्पताल भी ले गए, लेकिन इस पूरी कवायद के दौरान किसी आला अधिकारी को न तो विजय दर्शन, न ही चोरी के माल को लेकर हुए खेल की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed