फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former President stayed in Jhinjhak for three hours, ate peda from sister-in-law

Kanpur News: झींझक में तीन घंटे रुके पूर्व राष्ट्रपति, भाभी के हाथ से खाया पेड़ा

Mon, 04 Dec 2023 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 04 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Former President stayed in Jhinjhak for three hours, ate peda from sister-in-law
झींझक (कानपुर देहात)। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भतीजे की शादी समारोह को लेकर सोमवार दोपहर हेलीकाप्टर से झींझक पहुंचे। यहां वह तीन घंटे रुके और परिवार के लोगों समेत 40 लोगों से मुलाकात की। उनकी भाभी ने हाथ से बनाया खोवा का पेड़ा पूर्व राष्ट्रपति (लल्ला) को खिलाया। बाद में उन्होंने भाभी के यहां दोपहर का भोजन भी किया। भाभी की बनाई खीर की तारीफ की।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गृहनगर झींझक है। यहां उनके भाइयों का परिवार रहता है। ओमनगर में बड़े भाई प्यारेलाल के छोटे पुत्र दीपक कोविंद की शादी एक गेस्ट हाउस से थीं। भतीजे की शादी समारोह को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर से हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे। दोपहर में करीब 11:48 बजे हेलीकाप्टर लैंड हुआ। यहां नगरपालिका अध्यक्ष अमित तिवारी , व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे, राज्यमंत्री अजीत पाल आदि ने स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद वह कार से भाई प्यारेलाल के घर पहुंचे। यहां 5 मिनट रुके और फिर बगल में स्थित भाभी विद्यावती पत्नी स्वर्गीय शिवबालक राम के घर पहुंच गए। वहां पर भाभी विद्यावती ने पेड़ा खिलाया, भतीजी हेमलता व अन्य परिजनों व झींझक नगर के लोगों से भेंट की। दोपहर का खाना भी यहीं खाएं । इसके बाद वह बड़े भाई प्यारेलाल के घर पहुंचे। वहां दीपक कोविंद व अन्य परिवार के लोगों से मिले और विवाह की शुभकामनाएं दी। दुल्हन के लिए साड़ी भेंट की। करीब तीन घंटे तक वह झींझक में रुके और इस दौरान लोगों से भेंट की। यहां हरकिशोर वर्मा का हाथ पकड़ कर वह दीपक के घर तक गए। राजेश गुप्ता सभासद, कन्हैया पोरवाल, विपिन दीक्षित, पूर्व चेयरमैन संतोष तिवारी, नगर पंचायत चेयरमैन रसूलाबाद देव शरण कमल, अनमोल गुप्ता, टोनी श्रीवास्तव, भोलू श्रीवास्तव, अरविंद, रोहित आदि भी रहे। शाम को 3.10 बजे हेलीकाप्टर से वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

----
लल्ला को पेड़ा खिलाकर मिली खुशी


झींझक। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भाभी विद्यावती को बहुत मानते हैं। वह उनके घर पहुंचे तो भाभी ने माथे पर रोली तिलक कर स्वागत किया। इसके बाद खुद बनाए कम मीठे पेड़े खिलाए। वह कहती हैं कि लल्ला को दरवाजे पर देखा तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति ने भाभी विद्यावती को पुष्प माला पहनाई। यहां भाभी विद्यावती से पुरानी यादें ताजा की। बातचीत के दौरान खूब हंसी ठिठोली हुई। भाभी ने मटर पनीर, मिक्सबेज, अरहर की दाल, रोटी, चावल,सलाद व खीर बनाई थी। जिसे लल्ला ने खूब चाव से खाया। खीर की तारीफ की। संवाद
----


दोनों भाइयों से की बातें, जानी कार्यक्रम की तैयारी

झींझक। पूर्व राष्ट्रपति ने बड़े भाई प्यारेलाल व रामस्वरूप भारती से बात की। भतीजे दीपक से भी हालचाल लिया। कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी ली।
यहां उन्होंने परिवार व रिश्तेदार समेत करीब 40 लोगों से भेंट की। भतीजे दीपक को सूट का कपड़ा दिया। दीपक की पत्नी पल्लवी के लिए साड़ी भेंट की। भाई प्यारेलाल को गायत्री मंत्र लिखा शॉल व प्यारे लाल की पत्नी गंगाजली को गर्म शॉल दी। प्यारे लाल की 4 पुत्रियों को भी उन्होंने शॉल भेंट की। दीपक कोविंद ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति चाचा ने पिता जी प्यारेलाल को गायत्री मंत्र लिखा साल दिया है। और उनसे कहा है कि प्रभु में ध्यान करो। पुरानी पारिवारिक बातें हुई। उन्होंने पूरे घर को कपड़े उपहार में दिए।

----
स्टेट हाईवे के लिए बाईपास का प्रस्ताव दो
झींझक। झींझक स्टेट हाइवे टू लेन होने की बात पता चलने पर कुछ लोगो ने पूर्व राष्ट्रपति से नगर में मकान टूटने की बात कही। इस पर उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी से झींझक से बाईपास मार्ग का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजने की बात कही। संवाद



----

टाइम लाइन




11:48 बजे हेलीकॉप्टर लैंड हुआ



12 बजे भाभी विद्यावती के घर पहुंचे



1: 30 मिनट भाभी विद्यावती के घर से निकल कर बड़े भाई प्यारेलाल के घर पहुंचे



2: 55 बजे पर दीपक के घर से निकले



3:10 मिनट पर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed