फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   former President of Muslim Association Jail in Ration Scam

राशन घोटाले में फहीम पहलवान को जेल, 15 साल तक रहा मुस्लिम एसोसिएशन का अध्यक्ष

Sat, 06 Oct 2018 07:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Oct 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
former President of Muslim Association Jail in Ration Scam
डेमो पिक
कानपुर: खाद्य विभाग में करोड़ों के राशन घोटाले में पुराने हिस्ट्रीशीटर फहीम पहलवान उर्फ फहीम अहमद को जेल भेज दिया गया। फहीम पहलवान की बेकनगंज थाने में हिस्ट्रीशीट है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने समेत संगीन धाराओं के 32 मामले दर्ज हैं। कभी अकील-फहीम की जोड़ी अपराध जगत में नंबर वन थी। फहीम डेढ़ दशक तक मुस्लिम एसोसिशन का अध्यक्ष भी रहा। पुलिस की विवेचना में इस घोटाले में छह खाद्य आपूर्ति निरीक्षक और तीन कंप्यूटर आपरेटरों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जुलाई महीने में करोड़ों रुपये का राशन घोटाला सामने आया था। प्रदेश के 42 जिलों में घोटाला किया गया था। शहर में 42 कोटेदारों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बार-बार प्रयोग हुए 17 आधारकार्ड धारक को भी अभियुक्त बनाया गया था। नामजद कोटेदारों में रिजवी रोड बेकनगंज निवासी हिस्ट्रीशीटर फहीम पहलवान का नाम भी है। शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने फहीम अहमद को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली थानाप्रभारी के मुताबिक घोटाले में खाद्य आपूर्ति विभाग के छह निरीक्षकों और तीन कंप्यूटर आपरेटरों को भी नामजद किया गया है। फरार कोटेदारों के साथ ही कंप्यूटर आपरेटरों व खाद्य निरीक्षकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed