{"_id":"5c72ca22bdec2217fb33264c","slug":"former-mp-of-samajwadi-party-rakesh-sachan-may-join-bjp-or-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने कहा था तैयारी कीजिए सब ठीक हो जाएगा, फिर मेरे साथ ये धोखा किया- पूर्व सांसद राकेश सचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने कहा था तैयारी कीजिए सब ठीक हो जाएगा, फिर मेरे साथ ये धोखा किया- पूर्व सांसद राकेश सचान
Mon, 25 Feb 2019 10:32 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा था तैयारी कीजिए सब ठीक हो जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी से सांसद रहे राकेश सचान किसी दूसरी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सपा से फतेहपुर सीट से कुछ समय तक प्रत्याशी के रूप में काम कर रहे राकेश को उनकी पार्टी ने अचानक झटका दे दिया है। फतेहपुर की सीट सपा-बसपा गठबंधन में बसपा के खाते में जाने से वह बेहद खफा हैं।
विज्ञापन
एक दिन पहले बसपा ने इस सीट पर सुखदेव वर्मा को प्रत्याशी के रूप में उतार दिया, तभी से राकेश सचान के कांग्रेस में जाने की संभावना बढ़ गई है। रविवार को चर्चा रही कि राकेश सचान दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं।
विज्ञापन
राकेश सचान का कहना है कि वह कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी कर चुके हैं
उन्होंने बताया कि उनके साथ धोखा हुआ है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें एक साल पहले ही इस सीट पर प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी थी। जब बसपा के खाते में यह सीट गई तो मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने कहा कि तैयारी कीजिए सब ठीक हो जाएगा। अब बसपा ने यहां से प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी। जिससे साफ है कि पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है।
राकेश सचान का कहना है कि वह एक साल में हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी कर चुके हैं। अब इन्हीं कार्यकर्ताओं से राय मशविरा करके अगला कदम उठाऊंगा। इतना तय है कि फतेहपुर से चुनाव लड़ना है, पार्टी कोई भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस के साथ भाजपा के भी संपर्क में हैं।
राकेश सचान का कहना है कि वह एक साल में हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी कर चुके हैं। अब इन्हीं कार्यकर्ताओं से राय मशविरा करके अगला कदम उठाऊंगा। इतना तय है कि फतेहपुर से चुनाव लड़ना है, पार्टी कोई भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस के साथ भाजपा के भी संपर्क में हैं।