फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Former Minister Akbar Ali passed away

जालौन: पूर्व मंत्री अकबर अली का निधन, कांशीराम और मायावती के थे करीबी, दो बार रहे विधायक

Wed, 07 Oct 2020 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Former Minister Akbar Ali passed away
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री अकबर अली - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के उरई में बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता अकबर अली (84) का बुधवार शाम निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह बसपा से दो बार विधायक और एक बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन


अकबर अली सबसे पहले सन् 1989 में उरई विधानसभा से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 1993 में सपा और बसपा गठबंधन के उम्मीदवार बने। वह फिर से विधायक चुने गए। 1995 में मायावती मुख्यमंत्री बनीं तो उन्होंने जिले से तीन कैबिनेट मंत्री बने थे, इनमें अकबर अली भी शामिल थे।
विज्ञापन


अकबर अली को जेल मंत्री बनाया गया था। पार्टी में उपेक्षित होने पर 2002 में अकबर अली समाजवादी पार्टी और 2007 में कालपी विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े। दोनों ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह वापस बसपा में आ गए। वर्तमान में भी वह अधिवक्ता के अलावा पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में ही शामिल दिखाई देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed