{"_id":"5bd9eb60bdec22696d78167d","slug":"former-legislator-s-35-bigha-crop-got-ploughed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 बनी रही मूकदर्शक...विवादित जमीन पर गरजे ट्रैक्टर, पूर्व विधायक की 35 बीघा फसल जोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 100 बनी रही मूकदर्शक...विवादित जमीन पर गरजे ट्रैक्टर, पूर्व विधायक की 35 बीघा फसल जोती
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खेत में खड़ी फसल को जोतता ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कन्नौज के सौरिख थानाक्षेत्र के नादेमऊ में विवादित जमीन पर खड़ी पूर्व विधायक की 35 बीघा आलू व सरसों की फसल दूसरे पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर से जोत डाली। मौके पर पहुंची यूपी 100 मूकदर्शक बनी रही। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने सख्ती बरत कर ट्रैक्टर रुकवाए। फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
हसेरन ब्लाक के सुखसेनपुर गांव निवासी सपा नेता व पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह और तिलक सराय गांव निवासी जगतनारायण बेरिया में नादेमऊ गांव की 58 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल है। वाद कोर्ट में विचाराधीन है। वर्ष 2008 में मुंसिफ कोर्ट छिबरामऊ से पूर्व विधायक के पक्ष में आदेश हुआ था।
इसी आदेश के आधार पर पूर्व विधायक जमीन पर कब्जा किए हैं। इस समय सरसों व आलू खड़ी है। आरोप है कि बुधवार को जगत नारायण पक्ष के लोगों ने दो ट्रैक्टर से खड़ी फसल जोतने लगे। आरोप है कि मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने...
ग्रामीणों से वार्ता करते थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद पहुंचे सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, नादेमऊ चौकी प्रभारी अवधेश राठौर ने जोताई रुकवाई लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने। उनके साथ महिलाएं भी थीं। पुलिस ने सख्ती दिखाकर जब तक ट्रैक्टर रुकवाए तब तक करीब 35 बीघा फसल जोत डाली गई थी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व विधायक ने फोन पर बताया कि वह लखनऊ में हैं, शाम तक लौटकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। दूसरे पक्ष के जगतनारायण बेरिया का कहना है कि पूर्व विधायक ने जबरन खेत पर कब्जा कर रखा है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद भी फसल की बुआई की जा रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए।