फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former legislator RD Paul passed

पूर्व विधायक आरडी पाल का निधन

Sun, 18 Jan 2015 03:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 18 Jan 2015 03:08 AM IST
विज्ञापन
Former legislator RD Paul passed
समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक आरडी पाल का शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे श्याम नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। करीब एक साल से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक के निधन की खबर मिलते ही तमाम सपा नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन


उनकी शव यात्रा रविवार सुबह करीब दस बजे उनके निवास से जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ घाट जाएगी। अंतिम संस्कार में मुलायम सिंह यादव के भी आने की संभावना है।  आरडी पाल की गिनती जुझारू नेताओं में की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपना सियासी सफर सीओडी में श्रमिक नेता के रूप में शुरू किया था। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनको समाजवादी मजदूर सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। वह हमेशा लोहिया के सिद्धांतों पर चले। पाल 1992 में डेरापुर के विधायक चुने गए थे। वह दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके थे।

अपने पीछे वह तीन पुत्र सुरेंद्र पाल, राजेंद्र पाल, वीरेंद्र पाल और एक पुत्री विद्या पाल को छोड़ गए हैं। मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम गोपाल पुरी ने कहा कि उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।

सपा नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, महासचिव मुहम्मद हसन रूमी, पूर्व विधायक नरेश उत्तम समेत तमाम नेताओं ने घर जाकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

समाजवादी पार्टी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष, महेंद्र सिंह यादव, मंत्री अरुणा कोरी, विधायक मुनींद्र शुक्ला, विधायक सतीश निगम, विधायक इंद्रजीत कोरी, लाल सिंह तोमर, अरुणा तोमर ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक जताया।


सपा कार्यालय में भी दो मिनट का मौन रखकर पाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। समाजवादी मजदूर सभा के नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed