फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   former,fire,police,forest,DFO

अब पोखरीपुरवा के जंगल में लगी आग

Fri, 23 Apr 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
former,fire,police,forest,DFO
फोटो-7- चित्रकूट के सरैंया मुस्लिमपुरवा के पास के जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
सरैंया/मानिकपुर (चित्रकूट)। जिले के जंगलों में करीब पचास दिन से लगी आग दिन प्रतिदिन नए-नए क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले रही है। कभी किसी जंगल में आग लग जाती है, तो दूसरे दिन दूसरा पहाड़ आग की लपटों से धधकने लगता है। एक जगह वन विभाग के कर्मी और फायर ब्रिगेड विभाग की टीम आग बुझाने की मशक्कत करने में जुट जाती है, तो दूसरे दिन दूसरे जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंच रही है। शुक्रवार को सरैंया चौकी क्षेत्र के सरैंया कस्बे के पास स्थित पोखरीपुरवा का जंगल धधक उठा। यहां की आग करीब पांच सौ मीटर दायरे में फैली हुई है।
विज्ञापन

सरैंया कस्बा के पास स्थित पोखरीपुरवा व मुस्लिमपुरवा के जंगल में शुक्रवार को आग अचानक धधक उठी, जो फैलती ही जा रही है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं, जिससे धुएं का गुबार भी काफी दूर तक उठता दिखाई दे रहा है। आग जंगल के अंदर तक तेजी से बढ़ती दिखाई पड़ रही है। आग की चपेट में आकर अभी तक भारी संख्या में पेेड़-पौधे और झाड़ झंकार जल चुके हैं और कई अभी भी सुलग रहे हैं। हालांकि, एक दिन पहले जंगल की आग किसानों के खेतों तक पहुंच गई थी। जिसको फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर नियंत्रण कर लिया है, जिससे किसानों का कोई खास नुकसान नहीं हो हुआ। सरैंया चौकी अंतर्गत सरैया कस्बा के पास स्थित पोखरीपुरवा के जंगल में लगी आग करीब 500 मीटर के दायरे में फैल चुकी है।
विज्ञापन

वही मानिकपुर क्षेत्र के बरौंधा के जंगल के पहाड़ सहित धारकुंड़ी के जंगल की आग शुक्रवार को भी सुलगती रही, जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आग को काबू में करने के लिए वन विभाग और फायर ब्रिगेड के जवान जुटे हुए हैं। जंगल की आग की लपटें यहां दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। पहाड़ के चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। यह आग धारकुंडी आश्रम के जंगल के पास तक फैली है। मौके पर पहुंचे मध्यप्रदेश के सतना डिवीजन के वन विभाग के एसडीओ लाल सुधारक सिंह ने बताया कि आग पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया। साथ ही आग को पूरी तरह से बुझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
नहीं जा पा रहे हैं जंगल की ओर
चित्रकूट। जंगल में लगी आग को बुझाने के काम में कर्मचारियों की कमी आडे़ आ रही है। कोरोना संक्रमण के चलते फायर ब्रिगेड की दो टीमें लगातार शहर से लेकर अधिकारियों के कार्यालय व आवास की ओर सैनिटाइजिंग का भी काम कर रही है। पहले से ही इस विभाग में संसाधन कम होने से अब आग बुझाने के काम में अड़चन आ जाती है। इस बाबत फायर ब्रिगेड के प्रभारी अधिकारी अभिषेक कुमार का कहना है कि कहीं भी आग लगने की सूचना पर उपलब्ध संसाधन व कर्मचारियों को भेजा जाता है। जंगल की आग को बुझाने के दौरान सैनिटाइजिंग और अन्य स्थानों पर आग लगने की सूचना मिलती है, तो टीम को वहां से बुलाना पड़ता है। (संवाद)

इंसेट---
सिलिंडर में लगी आग
चित्रकूट। शिवरामपुर चौकी अंतर्गत बगलाई गांव में शुक्रवार की दोपहर को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लगने से घर में हड़कंप मच गया। जान बचाने को परिवार के सदस्य बाहर निकल आए। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। टीम के सदस्यों ने सिलिंडर को किसी तरह से घर से बाहर निकाला। इसके बाद बुझा दिया। यह जानकारी फायर ब्रिगेड टीम विभाग के प्रभारी अभिषेक कुमार ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed