फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Former Education Minister Vijay Bahadur passed away, SP leader Akhilesh Yadav paid tribute

UP News: पूर्व शिक्षामंत्री विजय बहादुर का निधन, सपा नेता अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, सपाईयों में शोक

Tue, 06 Dec 2022 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

सपा सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री रहे विजय बहादुर पाल का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से सपाईयों को बड़ा झटका लगा है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Former Education Minister Vijay Bahadur passed away, SP leader Akhilesh Yadav paid tribute
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में सपा नेता और पूर्व शिक्षामंत्री विजय बहादुर पाल का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह बीते तीन सालों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से सपा खेमे समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले विजय बहादुर पाल की इंदरगढ़ स्थित आवास पर सोमवार की रात हालत बिगड़ गई। इससे सपा नेत बेटे अनिल पाल ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

औरैया जिले के शिवरा गांव निवासी विजय बहादुर पाल 1969 में कन्नौज जिले के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में शिक्षक पद नियुक्त हुए थे। इसके बाद से वह इंदरगढ़ में रहने लगे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे। क्रांतिकारी शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक सेवानिवृत्त होने पर राजनीति में रखा कदम, दो बार बने विधायक
विजय बहादुर पाल शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए तो, पहली बार राजनीति में बीडीसी पद से चुुनाव लड़ा। चुनाव जीतने के बाद हसेरन ब्लॉक प्रमुख का पद हासिल किया। इसके बाद 1995 में जिला पंचायत सदस्य  का चुनाव जीता।

1996 में विधान सभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2002 में उन्होंने उमर्दा विधानसभा का सपा के टिकट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2012 में विधान सभा का चुनाव जीता। इस दौरान वह राज्य शिक्षामंत्री भी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed