फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   former District General Secretary of BJP was given life imprisonment fined five lakhs In case of rape minor girl student 

हमीरपुर: मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री को उम्रकैद, लगाया पांच लाख का जुर्माना

Fri, 10 Sep 2021 08:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 10 Sep 2021 08:54 PM IST
सार

पुलिस ने दो मार्च को आरोपी प्रबंधक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की। इस मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट प्रवीण कुमार सोनकर ने आरोपी प्रबंधक को दोषी पाया।

विज्ञापन
former District General Secretary of BJP was given life imprisonment fined five lakhs In case of rape minor girl student 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में करीब ढाई वर्ष पूर्व एक विद्यालय में कोचिंग पढ़ने गई सात वर्षीय मासूम के साथ स्कूल प्रबंधक व भाजपा के पूर्व महामंत्री ने दुष्कर्म किया। इस मामले में शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट प्रवीण कुमार सोनकर की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही पांच लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है।

विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व पूर्व एक कॉलेज प्रबंधन के आजीवन सदस्य गयादीन प्रजापति शहर में एक निजी विद्यालय संचालित करते थे। वह स्कूल में अवकाश के बाद बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाते थे। बीते 28 फरवरी 2019 को स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब छात्र-छात्राएं घर चले गए, तभी कोचिंग पढ़ने गई स्कूल की सात साल की मासूम के साथ प्रबंधक ने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इस बीच छात्रा की मां के पहुंचने पर उसे छोड़ दिया। घर में पहुंचकर छात्रा ने मां को घटना के विषय में सारी जानकारी दी। महिला ने देर शाम मजदूरी कर घर लौटे पति को घटना से अवगत कराया। जिस पर पीड़ित पिता ने पुत्री को शहर कोतवाली ले जाकर प्रबंधक गयादीन प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दो मार्च को आरोपी प्रबंधक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की। इस मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट प्रवीण कुमार सोनकर ने आरोपी प्रबंधक को दोषी पाया। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए पांच लाख का अर्थदंड भी लगाया है।


करीब 17 वर्ष पूर्व थे भाजपा महामंत्री
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने बताया कि करीब 17 वर्ष पूर्व गयादीन प्रजापति जिला महामंत्री रहा है। कहा कि जबसे इन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। उसे पार्टी के साथ अनुसांगिक संगठन से अलग कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed