फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former Deputy CM will join the Tiranga Yatra in the cantonment on 21st

Kanpur News: 21 को छावनी में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे पूर्व डिप्टी सीएम

Tue, 20 May 2025 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Former Deputy CM will join the Tiranga Yatra in the cantonment on 21st
कानपुर। सेना के सम्मान में भाजपा जिलास्तर पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकालने के बाद अब विधानसभा क्षेत्र स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी। 21 मई को पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा छावनी विधानसभा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


वह चार बजे पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म स्मृति की जिला संगोष्ठी को भी संबोधित करेंगे। इसी तरह 22 को किदवईनगर में विधायक महेश त्रिवेदी और 23 मई को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में महाराजपुर में यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में पार्टी दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने तैयारी को लेकर सोमवार को तीनाें विधानसभा क्षेत्रों में मोहल्लाें में बैठकें कीं। बताया कि यात्रा में साधु संत, सामाजिक संगठन, एनसीसी कैडेट, सिविल डिफेंस, अधिवक्ता संघ, कारोबारी सभी को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में रघुनंदन भदौरिया, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन बेरिया, वीरेंद्र दिवाकर, राजन चौहान, शिवपूजन सविता, अनुराग शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed