{"_id":"6343c56190c0587126161631","slug":"former-cm-mulayam-singh-yadav-passed-away-mulayam-had-said-this-in-hamirpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav Died: मौदहा विधानसभा में जनता से बोले थे मुलायम- जब तक जिताओगे नहीं टिकट देते रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav Died: मौदहा विधानसभा में जनता से बोले थे मुलायम- जब तक जिताओगे नहीं टिकट देते रहेंगे
Mon, 10 Oct 2022 01:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:05 PM IST
सार
मौदहा में मुलायम सिंह ने जनता से कहा था कि जब तक बुधौलिया को चुनाव नहीं जिताएंगे वह सपा से टिकट देते रहेंगे। आप हराते रहेंगे तो हम इन्हें ही प्रत्याशी बनाते रहेंगे। राजनारायण बुधौलिया के प्रति मुलायम सिंह का बेहद लगाव था।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते मुलायम सिंह यादव साथ बैठे राजनरायण बुधौलिया व घनश्याम अनुरागी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2002 में हमीरपुर जिले के मौदहा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड के कद्दावर नेता दिवंगत राजनारायण बुधौलिया को प्रत्याशी बनाया था। उनके समर्थन में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने जनसभा की थी। सभा से मुलायम सिंह ने जनता से कहा था कि जब तक बुधौलिया को चुनाव नहीं जिताएंगे वह सपा से टिकट देते रहेंगे।
विज्ञापन
आप हराते रहेंगे तो हम इन्हें ही प्रत्याशी बनाते रहेंगे। राजनारायण बुधौलिया के प्रति मुलायम सिंह का बेहद लगाव था। इससे पहले बुधौलिया को हमीरपुर महोबा लोकसभा क्षेत्र से 1996, 1998 व 1999 में सपा का प्रत्याशी बनाया गया था पर वह चुनाव जीतने में सफल नहीं हुए थे। मौदहा विधानसभा चुनाव में भी उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
लगातार चुनाव हारने के बावजूद राजनारायण बुधौलिया किंग मेकर की भूमिका में उभर कर आये। वहीं मुलायम सिंह यादव ने अपना वादा निभाते हुए 2004 में उन्हें फिर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया। इस बार राजनारायण बुधौलिया ने जीत का ताज हासिल कर ही लिया। उनके छोटे भाई व नगर पालिका अध्यक्ष राठ श्रीनिवास बुधौलिया कहते हैं कि मुलायम सिंह अपने लोगों के साथ हमेशा खड़े रहते थे।
विज्ञापन