फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former City Magistrate Alankar Agnihotri Expands Political Campaign in Farrukhabad

Farrukhabad: ब्राह्मणों के हक के लिए छोड़ी कुर्सी; अलंकार अग्निहोत्री का दावा, सभी सीटों पर ताल ठोंकेगी पार्टी

Sat, 16 May 2026 11:37 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 16 May 2026 11:37 PM IST
सार

Farrukhabad News: पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया। बढ़पुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों और आगामी रणनीति की जानकारी दी।

विज्ञापन
Former City Magistrate Alankar Agnihotri Expands Political Campaign in Farrukhabad
अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूजीसी के नए नियमों का विरोध कर प्रशासनिक पद को ठोकर मारने वाले पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट और अब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री शनिवार रात फर्रुखाबाद पहुंचे। शहर के बढ़पुर स्थित एक प्रतिष्ठान और सेंट्रल जेल चौराहा (फतेहगढ़) के पास स्थित गेस्ट हाउस में उन्होंने समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी की रीति-नीतियों को साझा करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बिगुल फूंका।

विज्ञापन

कुर्सी छोड़ शुरू की हक की लड़ाई

बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। उन्होंने यूजीसी के नए कानूनों और ब्राह्मण समाज के प्रति कथित उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। फर्रुखाबाद पहुंचे अग्निहोत्री ने कहा, सरकार ब्राह्मणों पर अत्याचार कर रही है। मैंने यूजीसी कानून और समाज के सम्मान की खातिर इस्तीफा दिया था। अब मैं सड़क पर उतरकर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2027 में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

अलंकार अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' अब प्रदेश की राजनीति में बड़ा विकल्प बनेगी। उन्होंने दावा किया कि:अब तक प्रदेश के 38 जिलों में दौरा कर लोगों से समर्थन जुटा चुके हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समान विचारधारा वाले अन्य दलों के साथ गठबंधन के विकल्प भी खुले हैं।

विज्ञापन

सनातन और ब्राह्मण कार्ड पर फोकस

संपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि उनके अभियान से सनातन परंपरा में विश्वास रखने वाले लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। फर्रुखाबाद में भी उन्हें भारी जनसमर्थन मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में ब्राह्मणों के हितों की अनदेखी हो रही है, जिसे उनकी पार्टी अब बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed