फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Former chief arrested for tearing uniform in Auraiya, police investigating old cases

पुलिस से हाथापाई: वर्दी फाड़ने वाला पूर्व प्रधान गिरफ्तार, पुराने मामलों को खंगाल रही पुलिस, जानें पूरा मामला

Tue, 16 Aug 2022 07:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Aug 2022 07:51 PM IST
सार

दिबियापुर थाना क्षेत्र में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से गांव के पूर्व प्रधान (वर्तमान प्रधान के पति ) की नोकझोंक और हाथापाई हो गई थी। मामले में वर्दी फाड़ने वाले पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Former chief arrested for tearing uniform in Auraiya, police investigating old cases
धरने पर बैठे प्रधान संगठन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के लखनापुर में सोमवार दो पक्षों में हुए विवाद के बाद हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस से पूर्व प्रधान (वर्तमान प्रधान के पति) की नोंक झोंक और हाथापाई हुई। पुलिस का आरोप है कि इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी। पूर्व प्रधान को पुलिस थाने ले आई। प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधान को छोड़े जाने एवं कोई बड़ी कार्रवाई न किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया।

विज्ञापन

हालांकि पुलिस के समझाने पर देर रात सभी प्रधान लौट गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान एवं 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लखनापुर में सोमवार दोपहर एक दुकान पर पांच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना पर दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा समेत खासी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन

यहां पर पुलिस दोनों पक्षों से तीन युवकों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगी। बताते हैं कि यह देखकर पंचायत घर पर मौजूद पूर्व प्रधान सतीश राजपूत भड़क गया और एक पक्ष के लोगों पर पंचायत घर पर लगा झंडा फाडने की बात कह पुलिसकर्मियों से उलझ गया। जबकि पुलिस जांच में झंडा सही मिला।

इसके बावजूद पूर्व प्रधान अपने समर्थकों के साथ पकड़े गए तीनों युवकों को छुड़ाने के लिए पुलिस की जीप घेर ली और इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा से भिड़ गया, हाथापाई में इंस्पेक्टर की वर्दी फट गई। इसी बीच हिरासत में लिए गए लोग मौके से खिसक लिए। पुलिस पूर्व प्रधान को पकड़ कर थाने लाई।

विज्ञापन

शाम को प्रधान संगठन के पदाधिकारियों को घटना की जानकारी मिली तो आरोपी पूर्व प्रधान सतीश राजपूत की पत्नी लखनापुर की प्रधान अल्पना राजपूत के साथ संगठन के पदाधिकारी थाने में जमा हो गए और धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख सीओ सुरेंद्र नाथ पहुंचे। प्रधानों ने सतीश को छोड़े जाने की मांग की। रात साढ़े 11 बजे तक प्रधान थाने गेट के बाहर डटे रहे। इस सीओ ने उन्हें समझाया।

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सीओ सुरेंद्र नाथ, कई थानों की पुलिस एवं पीएसी जवानों ने गांव लखनापुर में गश्त की। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दरोगा कालीचरण की तहरीर पर पूर्व प्रधान सतीश समेत 15 अन्य के खिलाफ शराब पीकर सरकारी कार्य में बाधा, इंस्पेक्टर एवं पुलिस से अभद्रता करने, अभियुक्तों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लेने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। 

पूर्व में दर्ज मामलों को खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस के साथ हाथापाई एवं वर्दी फाड़े जाने की घटना के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों को खंगालने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रधान के खिलाफ वर्ष 2012 में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वर्ष 2021 में गांव की एक विवाहिता को उत्पीड़ित करने के मामले में संलिप्तता के आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

जबकि वर्ष 2019 मे धोखाधड़ी के एक मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक अन्य मामले में भी पूर्व प्रधान की संलिप्तता प्रकाश में आई है। पुराने मामलों में भी पुलिस कड़ी कार्यवाई करने की फिराक में है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार पुराने मामलों की भी पड़ताल की जा रही है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed