{"_id":"5c641735bdec2237d6014488","slug":"former-bjp-mla-banwari-lal-dohre-son-beaten-up-doctors-with-two-companions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के बेटे और उसके साथियों पर मुकदमा, डॉक्टरों ने कहा- गिरफ्तारी न हुई तो हड़ताल कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के बेटे और उसके साथियों पर मुकदमा, डॉक्टरों ने कहा- गिरफ्तारी न हुई तो हड़ताल कर देंगे
Wed, 13 Feb 2019 06:40 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 13 Feb 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को पीटने के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने विधायक पुत्र के दो अज्ञात साथियों को भी आरोपी बनाया है।
मंगलवार शाम छह बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में तैनात सीनियर रेजीडेंट डॉ. सुषेंद्र सिंह और उनके चिकित्सक साथियों को भाजपा के पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे के बेटे अजीत ने दो साथियों के साथ पीट दिया था।
पुलिस ने डॉ. सुषेंद्र की तहरीर पर अजीत दोहरे समेत साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। चिकित्सक सुषेंद्र सिंह ने कहा कि अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो वह लोग मेडिकल कॉलेज में हड़ताल कर देंगे।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अजीत दोहरे और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।