{"_id":"6242c2f2a0ab301894364ef5","slug":"forgery-found-in-applications-for-marriage-grant-scheme-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: विवाह अनुदान योजना के आवेदनों में फिर मिली गड़बड़ी, 25 आवेदकों के फार्म निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: विवाह अनुदान योजना के आवेदनों में फिर मिली गड़बड़ी, 25 आवेदकों के फार्म निरस्त
Tue, 29 Mar 2022 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:07 PM IST
सार
कानपुर में विवाह अनुदान योजना में एक बार फिर फर्जीवाड़े की खबर सामने आई है। समाज कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग विभाग में पहुंचे 289 आवेदनों में 25 अपात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी अनुदान योजना में फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। समाज कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग विभाग में पहुंचे आवेदन पत्रों की जांच कराई गई तो 25 आवेदक अपात्र मिले हैं। इनके फार्म निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को शादी अनुदान योजना के तहत 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। एक वर्ष पहले योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया था। इसमें दोषी मिले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद योजना के तहत नए आवेदन मांगे गए थे। ब्लॉक और तहसील स्तर से जांच कर 289 आवेदन पत्र विभाग भेजे गए। अब जब विभाग ने इन आवेदनों की दोबारा जांच कराई तो पिछड़ा वर्ग विभाग के 114 आवेदन पत्रों में पांच अपात्र और समाज कल्याण विभाग के 175 आवेदन पत्रों में से 20 अपात्र मिले।
विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव ने बताया कि आवेदकों की गलती की वजह से फार्म निरस्त किए गए हैं। 264 पात्रों की सूची तैयार कर प्रशासन को भेजी गई है, जल्द धनराशि खाते में भेजी जाएगी।
केस -1
लखनपुर में रहने वाली रानी कुशवाहा ने बेटी रोनी कुशवाहा के विवाह के लिए आवेदन किया था। आवेदन पत्र में आय प्रमाण पत्र परिवार के सदस्य प्रदीप कुशवाहा का लगा दिया था जबकि बेटी के पिता का लगना चाहिए। जांच में वर का उम्र प्रमाण पत्र भी नहीं संलग्न पाया गया।
केस -2
कोटरा घाटमपुर के रहने वाले स्वामीदीन ने बेटी अंबिका की शादी के लिए आवेदन किया था। आवेदन पत्र में आवेदक का नाम स्वामीदीन था। जांच में आधार कार्ड में आवेदक का नाम कुछ और पाया गया।