{"_id":"61ae5f2296b19f217d24c9df","slug":"forest-department-team-could-not-catch-the-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बम फोड़े, चप्पा-चप्पा छाना, नहीं पता चला तेंदुए का ठिकाना, रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बम फोड़े, चप्पा-चप्पा छाना, नहीं पता चला तेंदुए का ठिकाना, रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ाया
Tue, 07 Dec 2021 12:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:52 AM IST
सार
वीएसएसडी कॉलेज में सामान्य रूप से कक्षाएं संचालित हुईं। प्राचार्य डॉ. बिपिन चंद्र कौशिक ने बताया कि सोमवार को कॉलेज में छात्रों की संख्या पर्याप्त रही और शिक्षकों ने नियमित क्लास भी ली।
विज्ञापन
वीएसएसडी कॉलेज में तेंदुआ दिखने से खौफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के नवाबगंज में कई दिनों से दहशत का पर्याय बन चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए आगरा की टीम ने वीएसएसडी कॉलेज के जंगल से लेकर बैराज तक घंटों कांबिंग की। सुतली बम से धमाका कर तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश भी की।
टीम ट्रैंकुलाइजर गन, जाल और कैचर के साथ तेंदुए को पकड़ने की फिराक में थी लेकिन वह बाहर नहीं आया। वीएसएसडी कॉलेज में दस दिन से घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए आगरा की टीम ने वन विभाग के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ाया।
टीम ने सबसे पहले हॉस्टल और केमिस्ट्री लैब के बीच बने शौचालय के पास सुतली बम फोड़े। जब कोई चहलकदमी नहीं हुई तब टीम अंदर गई। इसके बाद शौचालय और पुलिया के नीचे जंगल में काफी दूरी तक सर्च किया। टीम ने हॉस्टल के आसपास छानबीन की।
विज्ञापन
हालांकि यहां तेंदुआ के पदचिह्न नहीं मिले। रेसक्यू टीम ने बैराज के पास जाकर ड्रोन से भी निरीक्षण किया। कटरी व खंडहर में जाकर सर्च अभियान चलाया। आगरा से आई टीम में डॉ. आदित्यन, श्रेष्ठ पचौरी, अनुज, करमवीर, घनश्याम और ओमकार शामिल रहे।
आए छात्र, कक्षाएं शुरू
वीएसएसडी कॉलेज में सामान्य रूप से कक्षाएं संचालित हुईं। प्राचार्य डॉ. बिपिन चंद्र कौशिक ने बताया कि सोमवार को कॉलेज में छात्रों की संख्या पर्याप्त रही और शिक्षकों ने नियमित क्लास भी ली। तेंदुआ जिस क्षेत्र से निकल रहा है, उसे प्रतिबंधित कर दिया गया है।