फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Forest department team caught crocodile from the pond

Kanpur News: वन विभाग की टीम ने तालाब से पकड़ा मगरमच्छ

Mon, 17 Feb 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Forest department team caught crocodile from the pond
तालाब से निकले मगरमच्छ को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा।  - फोटो : संवाद
ताखा। कस्बा क्षेत्र के केशोंपुर गांव के तालाब में बीते छह महीनों से रह रहे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने सोमवार को पकड़ लिया। मगमच्छ को लेकर गांव के लोगों में पिछले काफी समय से दहशत है। गांव के लोग लगातार प्रशासन से मगरमच्छ को पकड़ने की मांग कर रहे थे। तालाब में अधिक पानी होने से मगरमच्छ को पकड़ने में दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने विशेषज्ञों के साथ सोमवार को तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। विभाग के अनुसार यह मगरमच्छ छह फीट लंबा है और बरसात के मौसम में पास की पुरहा नदी से बहकर तालाब में आ गया होगा। मगरमच्छ के तालाब में होने के चलते लोगों ने तालाब के आसपास जाना छोड़ दिया था। यही नहीं लोगों ने तालाब के आस पास बच्चों का आना जाना भी बंद करा दिया था।
विज्ञापन

वन विभाग के दरोगा सुधीर कुमार ने बताया कि तालाब में पानी अधिक होने के कारण अभी तक मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका था। अब पानी कम होने के बाद टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। पकड़े गए मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास चंबल नदी में छोड़ा जाएगा। मगरमच्छ को वन विभाग की टीम द्वारा पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed