फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Forensic experts will emerge from the university, studies will be done on 30 seats from the new session

Kanpur News: विवि से निकलेंगे फॉरेंसिक एक्सपर्ट, नए सत्र से 30 सीटों पर होगी पढ़ाई

Thu, 27 Feb 2025 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Forensic experts will emerge from the university, studies will be done on 30 seats from the new session
सीएसजेएमयू - फोटो : फाइल फोटो
कानपुर। किसी घटना में सबूतों को एकत्र करने में फॉरेंसिक एक्सपर्ट का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कोर्स की मांग को देखते हुए अब छत्रपति शाहूजी महाराज विवि ने भी फॉरेंसिक एक्सपर्ट तैयार करने का बीड़ा उठाया है। विवि में नए सत्र से फॉरेंसिक साइंस विषय शुरू करने की तैयारी है। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। शुरुआत में 30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विवि में हाल ही में आयोजित हुई मूट कोर्ट प्रतियोगिता के दौरान सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने फॉरेंसिक साइंस की महत्ता पर चर्चा की थी। इसके बाद से विवि ने भी इसे नए सत्र से शुरू करने की तैयारी कर दी है। पहले चरण में एमएससी में इस पाठ्यक्रम को शुरू किया जाएगा। बीएससी बायो के छात्र इसमें दाखिला ले सकेंगे। लीगल से जुड़ी जानकारियों के साथ छात्रों को टेस्टिंग, डीएनए, क्राइम सीन का परीक्षण करना, फिंगर प्रिंट जुटाना सहित अन्य विषयों को पढ़ाया जाएगा। केवल लॉ के छात्रों के लिए यह कोर्स नहीं होगा। इसके लिए साइंस का बैकग्राउंड होना आवश्यक होगा।
विज्ञापन

प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि फॉरेंसिक साइंस में सोशल साइंस, लाइफ साइंस, लॉ सभी कुछ समाहित होता है। अभी इसे एमएससी से लागू करने की तैयारी है। हालांकि अभी इस पर कुलपति प्रो. विनय पाठक की अंतिम मुहर लगनी है। उन्होंने कहा कि इस कोर्स की काफी डिमांड है और स्कोप भी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हो सकती है नियुक्ति
इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी), सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई), अस्पताल, पुलिस विभाग, लॉ फर्म, डिफेंस/आर्मी, सेंट्रल गवर्नमेंट, फॉरेंसिक साइंस लैब, प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी।



जॉब प्रोफाइल
फॉरेंसिक एक्सपर्ट, इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेटर्स, फॉरेंसिक साइंटिस्ट, हैंडराइटिंग एक्सपर्ट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed