{"_id":"6aeb89aec7672654f0085d7a","slug":"foreign-students-observed-symbols-of-sanatan-culture-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1704464-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विदेशी छात्र-छात्राओं ने देखे सनातन संस्कृति के प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विदेशी छात्र-छात्राओं ने देखे सनातन संस्कृति के प्रतीक
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विदेशी छात्रों ने शहर के सनातन संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों को देखा। विवि में आयोजित ‘एक्सप्लोरिका–2026’ के तहत एक दिवसीय कानपुर दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने शोभन मंदिर, बिठूर स्थित ब्रह्मावर्त घाट, नाना राव पार्क, ब्रह्मा खूंटी, ध्रुव टीला एवं सुधांशु जी के आश्रम का भ्रमण किया।
विवि के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग प्रकोष्ठ ने विद्यार्थियों को कानपुर दर्शन कराया। इस यात्रा में बांग्लादेश, नाइजीरिया, नेपाल, लाइबेरिया, मिस्र सहित विभिन्न देशों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्हें नानाराव पार्क में वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों तथा बिठूर के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व को समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर प्रो. शिल्पा देशपांडे कायस्थ, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, डॉ. नेहा तिवारी, नरेंद्र सिंह राजपूत, एसएम मेहदी हसन, निखिल उमर वैश्य, अर्पण दास, अर्पण साहा, बिप्लब कुमार आदि मौजूद रहे।