फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   foreign Betel of 25 lakhs caught by custom department in kanpur

कानपुर में पकड़ी 25 लाख की विदेशी सुपाड़ी कस्टम विभाग ने की कार्रवाई, ब्रह्मपुत्र मेल से आई थी खेप

Thu, 04 Jul 2019 10:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Jul 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
foreign Betel of 25 lakhs caught by custom department in kanpur
कस्टम ने रेलवे स्टेशन पर पकड़ी विदेशी सुपाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कस्टम विभाग की टीम ने बुधवार की रात कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक बार फिर लगभग 25 लाख रुपये की विदेशी सुपाड़ी पकड़ी है। यह खेप तस्करी के जरिये ब्रह्मपुत्र मेल से आई थी।
विज्ञापन


कस्टम्स आयुक्त (यूपी एवं उत्तराखंड) वेद प्रकाश शुक्ला ने इंडोनेशिया और वियतनाम की सुपाड़ी की तस्करी की मॉनीटरिंग डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी को सौंपी है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि बुधवार रात 12 बजे ब्रह्मपुत्र मेल से कई टन सुपाड़ी उतरी।
विज्ञापन


अफसरों ने सुपाड़ी की खरीद बिक्री और परिवहन का विवरण मांगा तो सभी खुद को मजदूर बताकर भाग गए। कोई दावा करने नहीं आया तो सुपाड़ी को जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई में अधीक्षक राजेश शर्मा, जगत सिंह राणा, शिवम बाजपेई, राकेश पांडेय आदि शामिल रहे। इसी तरह 24 टन सुपाड़ी की एक खेप गोरखपुर में भी पकड़ी गई है। वहां संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। इसका भी कानपुर कनेक्शन तलाशा जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed