{"_id":"5d020f58bdec22077d5c0938","slug":"foreign-agent-name-in-kidney-case-kanpur-kidney-scandal-kanpur-another-factor-of-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांड में एक और बड़ा खुलासा, सामने आया विदेशी एजेंट का नाम, लैब में होता था ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांड में एक और बड़ा खुलासा, सामने आया विदेशी एजेंट का नाम, लैब में होता था ये काम
Thu, 13 Jun 2019 02:24 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर किडनी कांड की एसआईटी जांच में एक विदेशी एजेंट का नाम भी सामने आया है। इस एजेंट के माध्यम से विदेशों से गरीबों को जाल में फंसाकर भारत लाया जाता था। उनकी किडनी और लिवर दूसरे मरीजों को ट्रांसप्लाट कराए जाते थे। अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब में डोनर के ब्लड सैंपल बदलकर डीएनए मैच करा दिया जाता था।
विज्ञापन
एसआईटी की जांच में आया है कि पीएसआरआई के कर्मचारी बिचौलियों के जरिए किडनी व लिवर बेचने और खरीदने वालों के फर्जी दस्तावेज तैयार कराते थे। दस्तावेजों में डोनर व किडनी या लिवर लेने वालों के बीच सगे रिश्ते दिखाए जाते थे। बाद में पैथोलॉजी या अस्पताल में ब्लड सैंपल बदल कर डोनर और मरीज के डीएनए मैच करा दिए जाते थे।
विज्ञापन
इन्हीं सब दस्तावेजों के आधार पर डॉ. शुक्ला की नेतृत्व वाली सात सदस्यीय प्राधिकार समिति किडनी या लीवर ट्रांसप्लांट को हरी झंडी दे देती थी। जांच टीम के एक अफसर के मुताबिक विदेशी एजेंट और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई और नामचीन अस्पतालों व डॉक्टरों के नाम सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन