फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Forced religion conversion in kanpur, FIR registered

जबरन धर्म परिवर्तन: युवती संग जेवर और तीन लाख की एफडी भी ले गया युवक, एफआईआर दर्ज

Sat, 24 Oct 2020 12:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Oct 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Forced religion conversion in kanpur, FIR registered
निकाह - फोटो : amar ujala
कानपुर के फीलखाना में एक प्राइवेटकर्मी ने गैर समुदाय के युवक पर भतीजी को प्रेमजाल में फंसाकर ले जाने व जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जाने से पहले युवती घर से लाखों रुपये के जेवर व तीन लाख रुपये की एफडी भी अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


फीलखाना के लाठी मोहाल निवासी पीड़ित ने बताया कि साल 2010 में जर्जर मकान ढहने से उनके बड़े भाई, भाभी व छोटी भतीजी की मौत हो गई। बड़ी भतीजी को वह अपने घर लाकर पालन पोषण करने लगा। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर उनकी भतीजी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। 
विज्ञापन


 

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। वहीं घर में सोने का हार, झुमकी सहित डेढ़ लाख रुपये के जेवर व हादसे के बाद आर्थिक सहायता के तौर पर मिले तीन लाख रुपये की एफडी भी गायब है। पता चला कि उनकी भतीजी काफी समय से टेनरी में काम करने वाले हुसैन के संपर्क में थी। 
 
हुसैन अक्सर उनके घर भी आता था। इस पर उन्होंने हुसैन व उसके साथी शोएब पर युवती को भगा ले जाने की आशंका जाहिर करते हुए फीलखाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी डाली, लेकिन वहां से कोई जानकारी नहीं मिली।
 
आठ दिन पहले हुई थी बालिग
युवती के चाचा के मुताबिक भतीजी आठ दिन पहले ही बालिग हुई है। आरोपी सोची समझी साजिश के तहत उसके बालिग होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि वह कानून के शिकंजे से बच सके। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन माह पहले ही युवती ने हुसैन से निकाह कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed