'साहब! ससुरालियों ने बेटी को तो मार ही दिया', मजबूर बाप की दुख भरी दास्तां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरम्हूपुर निवासी पीड़ित पिता राधेश्याम पुत्र रामगोपाल ने मानवाधिकार आयोग दिल्ली को भेजे शिकायती पत्र में बेला थाना पुलिस की कारगुजारी बताई है। मानवाधिकार आयोग दिल्ली को भेजे शिकायती पत्र में पीड़ित पिता राधेश्याम ने बताया कि उसने अपनी पुत्री शीला की शादी बेला थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी मुलायम सिंह के पुत्र अजय से की थी।
शादी के बाद उसकी पुत्री से तीन पुत्रियां हुई। इसी बात को लेकर पुत्री के ससुरालीजन लगातार ताना मारकर प्रताड़ित करते रहते थे। पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि गत 1 मार्च को उन्हें जानकारी मिली की उनकी पुत्री गंभीर हालत में सैफई अस्पताल में भर्ती है। जब वह वहां पहुंचे तो उनकी पुत्री मृत अवस्था में मिली। इस संबंध में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
राधेश्याम का आरोप है कि पुत्री की मौत के बाद उसकी तीन नातिन ससुरालियों के पास है। ससुराली लगातार मुकदमा वापस ने लेने पर तीनों नातिनों की हत्या की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मानवाधिकार आयोग से नातिनों को बचाने की गुहार लगाई है। वहीं उन्होंने जांच अधिकारी बेला ओम प्रकाश बघेल पर भी समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में जांच अधिकारी ओपी बघेल का कहना है कि अभी 8 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट न होने के कारण उसका बिसरा सुरक्षित किया गया है। अभी जांच को लखनऊ भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।