Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For the very first time, I have observed the fast for you, Chhathi Maiya...

Kanpur News: पहिले पहिल हम कइनी छठी मइया व्रत तोहार...

Sat, 14 Nov 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
For the very first time, I have observed the fast for you, Chhathi Maiya...
तैयार हो रहे छठ पूजा घाट। - फोटो : संवाद
कानपुर। ‘पहिले पहिल हम कइनी छठी मइया व्रत तोहार। करिहा क्षमा छठी मइया भूल-चूक गलती हमार...’ कुछ ऐसे ही गीतों के साथ शुक्रवार को नहाय-खाय से चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ हो गया। घरों में छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं। व्रती महिलाओं ने पूरी पवित्रता और शुद्धता के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

नहाय-खाय के अवसर पर व्रती महिलाओं ने स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मिट्टी के चूल्हे पर लौकी और कद्दू की सब्जी के साथ साठी के चावल तैयार किए। मिट्टी अथवा पीतल के बर्तनों में बने सात्विक भोजन को ग्रहण कर पर्व की शुरुआत की। वहीं बाजारों में डलिया, सूप, फल, गन्ना और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

उधर अर्मापुर नहर, पनकी नहर, सीटीआई नहर और सचान चौराहा स्थित बर्रा नहर घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। शनिवार को खरना का विधान होगा। इस दिन व्रती महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ अथवा गन्ने के रस और दूध से खीर तैयार करेंगी। इसके साथ रोटी का प्रसाद भी बनाया जाएगा। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिंदूर का भी विशेष महत्व

छठ पूजा में महिलाओं के शृंगार का विशेष महत्व है। महिलाएं मांग में लंबा सिंदूर लगाती हैं और एक-दूसरे की मांग में भी सिंदूर भरती हैं। इसे अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि छठी मइया की पूजा के दौरान सिंदूर लगाने से परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed