फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   For the first time, mass marriage of Muslim couples, All India Ulma and Mashaikh Board organized in Etawah

मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह: ऑल इंडिया उल्मा व मशाइख बोर्ड का आयोजन, जोड़ों को बताए गए उनके फर्ज

Mon, 16 May 2022 07:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 May 2022 07:20 PM IST
सार

पहली बार सामूहिक सम्मेलन में मुस्लिम जोड़ों का निकाह करवाया गया। ऑल इंडिया उल्मा व मशाइख बोर्ड यूनिट ने सामूहिक सम्मेलन में सात जोड़ों को निकाह पढ़वाया। 

विज्ञापन
For the first time, mass marriage of Muslim couples, All India Ulma and Mashaikh Board organized in Etawah
निकाह के बाद दूल्हों के साथ खड़े यूनिट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अशरफ मियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में ऑल इंडिया उल्मा व मशाइख बोर्ड यूनिट ने पहली बार सात जोड़ों का सामूहिक निकाह कराया। कार्यक्रम का आगाज हाफिज़ इरफान चिश्ती ने कुरआन पाक की तिलावत से किया। यूनिट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अशरफ मियां की उपस्थिति में सात गरीब लड़के-लड़कियों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

बता दें कि राधे-राधे गेस्ट हाउस में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जयपुर, मथुरा, आगरा, औरैया, इटावा आदि शहरों से आए दूल्हा-दुल्हन का निकाह कराया गया। निकाह की रस्म यूनिट के उपाध्यक्ष हाफिज फैजान अहमद चिश्ती, मौलाना वाजिद अशरफी, कारी उमर रजा आदि ने की। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा हर बीबी की जिम्मेदारी है कि अपने शौहर के लिए राहत बने। हर शौहर की जि़म्मेदारी है कि बीबी कि ख्वाहिशों, जरूरतों को पूरा करे। ऑल इंडिया उल्मा व मशाइख बोर्ड यूनिट के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, सचिव हाजी शेख़ आफताब, चांद आदि ने अतिथियों का गर्मजेाशी के साथ स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का संचालन शायर इंतिखाब आलम रौनक इटावी ने शायराना अंदाज़ में किया। इस मौके पर मुमताज़ अहमद, हाफिज़ फैज़ान अहमद, मीडिया प्रभारी मुहम्मद अज़ीम, ज़ैनुल आब्दीन, अज़हर फरीदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed