Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For new registrations, the name and address on the electricity bill must match those on the Aadhaar card.

Kanpur News: नए पंजीकरण के लिए बिजली बिल, आधार में नाम-पते का मिलान जरूरी

Tue, 03 Nov 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
For new registrations, the name and address on the electricity bill must match those on the Aadhaar card.
कानपुर। जीएसटी पंजीकरण की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के लिए सोमवार को सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर हॉल में जीएसटी सीए एसोसिएशन ने कार्यशाला आयोजित की। मुख्य वक्ता सीए प्रखर गुप्ता ने बताया कि पंजीकरण के लिए बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट और आधार कार्ड में नाम व पते का सही मिलान जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वस्तुओं के कारोबार में 40 लाख और सेवाओं में 20 लाख रुपये की टर्नओवर सीमा पार होने पर 30 दिनों के भीतर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ई-कॉमर्स और अंतरराज्यीय आपूर्ति के मामलों में कारोबार के पहले दिन से ही पंजीकरण जरूरी है। व्यवसाय शुरू करते समय सही एचएसएन और एसएसी कोड दर्ज करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभागीय स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब सात कार्य दिवसों में पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी है। कारण बताओ नोटिस की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। लगातार छह महीने तक रिटर्न दाखिल नहीं करने पर जीएसटी नंबर खुद रद्द हो सकता है। कार्यशाला में बहुराज्यीय पंजीकरण, डाटा सत्यापन और इनपुट टैक्स क्रेडिट पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर सीए शिशिर शुक्ला, शरद श्रीवास्तव, शैलेश शर्मा, आकाश गुप्ता, राजेश कनोडिया, पद्मेश बाजपेई, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शरद सिंघल, प्रमोद सक्सेना, राजीव गुप्ता, प्रांजल मिश्रा, एन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed