फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For better water supply, two tube wells will be built from 31.92 lakhs

बेहतर जलापूर्ति के लिए 31.92 लाख से बनेंगे दो नलकूप

Tue, 20 Jul 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
For better water supply, two tube wells will be built from 31.92 lakhs
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे की जलापूर्ति को और बेहतर करने के लिए 31.92 लाख रुपये से दो नये नलकूप बनाए जाएंगे। यह नलकूप गहरी बोरिंग के होंगे। नगर निकाय के प्रस्ताव को डीएम ने मंजूरी दी है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। अगस्त में काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अकबरपुर में मौजूदा समय में गांधी पार्क स्थिति दो टंकियों व आंबेडकर नगर में विद्युत उपकेंद्र के पास की बड़ी टंकी से जलापूर्ति की व्यवस्था है। इनसे पांच हजार से अधिक पेयजल कनेक्शन हैं। एक नलकूप खराब होने और दूसरा आंशिक तौर पर संचालित होने से जरूरत के अनुसार पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जलापूर्ति की समस्या के समाधान और पेयजल आपूर्ति के सुदृढ़ीकरण के लिए वार्ड नंबर 7, आंबेडकर नगर में पानी टंकी के पास दो सौ मीटर गहराई का एक नलकूप बनाने का प्रस्ताव है। वहीं वार्ड नंबर 5, कबीर नगर में विद्यालय के पास 150 मीटर गहराई का नलकूप बनाने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर नगर का नलकूप करीब 20.42 लाख रुपये और कबीर नगर का नलकूप करीब 11.50 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। डीएम जेपी सिंह ने दोनों नलकूप के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
गहरी बोरिंग के दो नये नलकूप बनाने का प्रस्ताव पिछले माह अनुमोदन के लिए डीएम को भेजा गया था। डीएम की ओर से प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। अब टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। अगस्त में काम शुरू होने की उम्मीद है।
- देवहूति पांडेय, ईओ अकबरपुर ।
एक नलकूप फेल, दूसरा आंशिक संचालित
आंबेडकर नगर में पानी की टंकी को भरने के लिए पूर्व में बनाए गए एक नलकूप की बोरिंग फेल हो गई है। दूसरा नलकूप आंशिक तौर पर संचालित है। ऐसे में दो हजार किलोलीटर क्षमता की टंकी पूरी क्षमता से नहीं भर पाती है। माती रोड के मोहल्लों में धीमी गति से पानी आता है। प्रेशर कम होने से ऊपरी मंजिल पर पानी नहीं चढ़ने से लोग परेशान होते हैं।

वहीं गांधी पार्क की दो टंकियों के कम क्षमता के होने से अपेक्षित जलापूर्ति नहीं होती है। यहां डेढ़ सौ मीटर गहराई वाले नलकूप को सीधे जलापूर्ति लाइन से जोड़कर जलापूर्ति की योजना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed