फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   for 500 rupee, 3 lakh person take risk

500 रुपये के लिए तीन लाख लोगों ने जोखिम में डाली जान

Wed, 22 Apr 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
for 500 rupee, 3 lakh person take risk
करर्ही रोड पर बैंक आँफ बडौदा में लगी लाइन फाइल फोटो--------ओ पी
रमईपुर कस्बे की एक महिला के जनधन खाते में 50 हजार रुपये जमा हैं। उन्होंने बीते छह महीने से एक भी पैसा बैंक से नहीं निकाला, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई 500 रुपये की राहत राशि निकालने के लिए बुधवार को वह घंटों बैंक के बाहर लाइन में लगी रहीं। बैंककर्मी ने पूछा कि अभी तक पैसे निकालने नहीं आईं, तो अब जान जोखिम में क्यों डाली? महिला ने जवाब दिया कि समय पर पैसा नहीं निकाला तो सरकार की ओर से भेजी गई राहत राशि वापस जा सकती है। महिला का यह जवाब सुन बैंककर्मी ने माथा पीट लिया और समझाया कि ये पैैसा वापस जाने के लिए नहीं आया है। जिले भर के बैंक कर्मी ऐसी स्थिति का सामना लगातार कर रहे हैं। हकीकत ये है कि कोरोना के संक्रमण काल में बीते 20 दिनों में सिर्फ 500 रुपये निकालने के लिए तीन लाख लोगों ने लॉकडाउन तोड़ा। इन तीन लाख लोगों में करीब 70 फीसदी ऐसे लोग थे, जिन्होंने बीते छह महीने से खाते में कोई लेनदेन ही नहीं किया था।
विज्ञापन

इनमें से करीब 70 हजार लोग तो सिर्फ अपना केवाईसी (पहचान संबंधी दस्तावेज) अपडेट कराने के लिए बैंकों में पहुंचे। कोरोना जैसी भीषण महामारी से बचाने के लिए जब लोगों को घरों में रखने के लिए पूरा देश बंदकर दिया गया, तब मात्र 500 रुपये के लिए लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालने से गुरेज नहीं की। इन तीन लाख लोगों में महज 20 फीसदी लोग ही 500 रुपये निकालने की वास्तविक जरूरत वाले थे।
विज्ञापन

कई शाखाओं के बाहर स्थिति खराब
हॉटस्पॉट एरिया व कुछेक अन्य शाखाओं को छोड़ दें तो सरकार की ओर से भेजी गई राहत राशि निकालने वालों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। बैंक लगातार समझा रहे हैं कि ये पैसा कभी भी निकाला जा सकता है। बावजूद इसके बैंकों में पैसा निकालने वालों की भीड़ उमड़ रही है। कई बैंक शाखाओं की हालत तो ये है कि खुलने से पहले ही 50 से ज्यादा खाताधारक पहुंच चुके होते हैं। हफ्ते भर पहले यह संख्या 100-200 के पार होती थी। भीड़ बढ़ती है तो शारीरिक दूरी भी संभव नहीं हो पाती। कई शाखाओं के बाहर तो रेलवे की जनरल बोगियों की तरह एक दूसरे से सटकर खड़े हुए लोग नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नहीं सुधर रहे हालात
नौबस्ता गल्ला मंडी के अंदर भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाएं हैं। इन दोनों शाखाओं में सुबह करीब नौ बजे से ही खाताधारकों की भीड़ जमा हो जाती है। इनमें जनधन खाता धारक, किसान, श्रमिक और अन्य नौकरी पेशा वाले लोग शामिल होते हैं। महिलाओं की संख्या अधिक होती है। बैंक ऑफ बड़ौदा की इस शाखा से बीते 20 दिनों में करीब तीन हजार लोग सिर्फ 500 रुपये निकालने पहुंचे, जबकि भारतीय स्टेट बैंक में ऐसे लोगों की संख्या करीब एक हजार रही।

खाताधारकों के बीच यह अफवाह है कि सरकार की ओर से जो सहायता राशि भेजी गई है वह निकाली न गई तो वापस हो जाएगी। खाताधारकों से अपील है कि सहायता राशि निकालने में जल्दबाजी न करें। पैसा कहीं नहीं जाएगा। पैसा खातों में रहेगा। वह कभी भी निकाल सकते हैं। सबसे पहले जरूरी है कि वे खुद को और दूसरों को भी कोरोना के संक्रमण से बचाएं। - अजय कुमार वर्मा, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed