फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Food used to come in mouth and nose as soon as he lay down doctors of Hallet gave him relief

Kanpur: लेटते ही मुंह-नाक में आ जाता था खाना, हैलट के डॉक्टरों ने दिलाई निजात…सर्जरी से हुआ स्वस्थ

Sat, 15 Feb 2025 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Feb 2025 01:01 PM IST
सार

Kanpur News: डॉ. यादव ने बताया कि रोगी 15 साल से पेट में जलन, अपच और मुंह नाक में खाना आने से परेशान था।  11 जनवरी को रोगी की दूरबीन विधि से जांच की गई, जिसमें रोगी को ग्रेड-4 हार्निया नामक बीमारी बताई गई।
 

विज्ञापन
Food used to come in mouth and nose as soon as he lay down doctors of Hallet gave him relief
हैलट में मरीज की सर्जरी करती डॉक्टरों की टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के हैलट अस्पताल में रायबरेली निवासी 46 वर्षीय रोगी को खाने के बाद उल्टियां होने की समस्या से छुटकारा मिल गया। खाना खाने के बाद लेटने पर रोगी के मुंह और नाक में खाना आ जाता था। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. जीडी यादव की देखरेख में रोगी 10 जनवरी को भर्ती किया गया था। डॉ. यादव ने बताया कि रोगी 15 साल से पेट में जलन, अपच और मुंह नाक में खाना आने से परेशान था।

विज्ञापन

11 जनवरी को रोगी की दूरबीन विधि से जांच की गई, जिसमें रोगी को ग्रेड-4 हार्निया नामक बीमारी बताई गई। छाती व पेट को अलग रखने वाले मध्यपट से पेट और आंतें छाती की ओर जा रही थीं। इसकी वजह से रोगी को समस्या हो रही थी। दो घंटे की सर्जरी के बाद रोगी को समस्या से निजात मिल गई। रोगी अब पूरी तरह से स्वस्थ है। टीम में डॉ. अपूर्व अग्रवाल, डॉ. मनोज सोनकर, डॉ. सतेंद्र, डॉ. अंशिका आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed