{"_id":"613245aa62f6cb3e33231570","slug":"food-safety-and-drug-administration-department-fine-8-10-lakh-on-10-adulterants-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 10 मिलावटखोरों पर 8.10 लाख का जुर्माना, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 10 मिलावटखोरों पर 8.10 लाख का जुर्माना, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई
Fri, 03 Sep 2021 09:26 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:26 PM IST
सार
अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावटखोरी पकड़ने के लिए लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मिलावटी दूध जब्त
- फोटो : amar ujala
विस्तार
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की है। बीते दिनों खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल फेल होने पर 10 प्रतिष्ठानों पर 8.10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावटखोरी पकड़ने के लिए लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। कुछ की जांच रिपोर्ट आने के बाद वे अधोमानक और मिलावटी पाए गए। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
| प्रतिष्ठान मालिक | मिलावटी पदार्थ | जुर्माना |
| गुजरात स्वीट्स एंड नमकीन, शास्त्रीनगर | प्रेम नारायण गुप्ता, राजभोग | 90,000 |
| राम जनरल स्टोर, कल्याणपुर | आदर्श कुमार, पंजाबी पापड़ | 90,000 |
| टी पार्टनर एंड फूड, स्वरूपनगर | रमेश अग्रवाल, पनीर | 90,000 |
| गुप्ता ट्रेडर्स, फजलगंज | श्याम कुमार गुप्ता, सरसों का तेल | 90,000 |
| खाद्य कारोबारी/विक्रेता | मिलावटी पदार्थ | जुर्माना |
| चंद्रपाल, सरसौल | किशमिश | 1,00,000 |
| प्रमोद कुमार तिवारी, कल्याणपुर | दूध | 90,000 |
| सतीश कुमार सिंह, नौबस्ता | दूध | 90,000 |
| अरविंद दिवाकर, मगरासा, बिधनू | दूध | 50,000 |
| अशोक चौहान, देवसड़, बिधनू | दूध | 50,000 |
| सौरभ सिंह, चांदपुर औरैया | खोया | 90,000 |