फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   food at the railway station will be closed

कानपुरः रेलवे स्टेशन पर ठेलों का खाना बंद, बेचनेवालों पर होगी ये कार्रवाई 

Wed, 19 Sep 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Sep 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
food at the railway station will be closed
कानपुर सेंट्रल स्टेशन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अब ठेले पर खाना बिकते नजर आए तो समझ जाना यह अवैध है। दरअसल रेलवे के खानपान विभाग ने प्लेटफार्मों पर ठेलों में बिकने वाले खाने पर मंगलवार से पाबंदी लगा दी है। अभी तक रेलवे के चार ठेलों से अधिकृत रूप से खाना बिकता था लेकिन इसकी आड़ में अवैध वेंडर भी साठगांठ से अपने ठेलों से खाना बेचने लगते थे। इसके चलते रेलवे के वाणिज्यिक विभाग ने यह निर्णय लिया है। अब प्लेटफार्मों पर बने खाने पीने के स्टॉल, कमसम और सोपान कैंटीन से ही खाना पानी बिकेगा। रेलवे के इलाहाबाद मंडल के चीफ कैटरिंग इंस्पेक्टर एके मल्ल ने इस संबंध में सोमवार को सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन


यूं तो रेलवे के खानपान विभाग के इन ठेलों से खाना बेचने के लिए एक विभागीय वेटर नियुक्त था लेकिन यात्रियों की भीड़ ज्यादा होने की वजह से बाहरी लोग भी सहयोग करते थे और बाहर का बना खाना भी बेचते थे। रेलवे के कैटरिंग से एक ठेले को अधिकतम 12 हजार रुपये का खाना रोजाना बेचने को दिया जाता था लेकिन कभी-कभी तो रोजना एक ठेला 50 हजार तक खाना बेच लेता है। मतलब बाकी खाना अवैध वेंडर बाहर से लेकर बेच लेते हैं। रेलवे के चार ठेलों के अलावा छह अवैध ठेले स्टेशन पर खाना बेचते हैं। 
विज्ञापन


अब ज्यादा सक्रिय होंगे अवैध वेंडर 
ठेलों के खत्म होने से यात्रियों को खाना लेने में परेशानी होगी। रेलवे की कैंटीन दूर हुई तो यात्री ट्रेन छूटने के डर में खाना लेने नहीं जाएगा। इस मौके को अवैध वेंडर भुनाएंगे। अभी भी प्लेटफार्म नंबर एक पर बनी कैंटीनों से ये वेंडर झोले में खाना लेकर ट्रेनों में बेचते हैं। इससे इनका अवैध कारोबार भी बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed